
CG Road Accident: घर से कुसमुंडा खदान में ड्यूटी जा रहे ड्राइवर को वाहन ने ठोकर मार दिया। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर की मौत हो गई। घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। ग्राम रापाखर्रा मानिकपुर में रहने वाला ओमप्रकाश एक्का 45 वर्ष रविवार को बाइक से ड्यूटी जा रहा था। मानिकपुर कोयला खदान से रेलवे साइडिंग को जाने वाली सड़क पर शाम लगभग सवा चार बजे तेज रफ्तार वाहन ने ओमप्रकाश को ठोकर मार दिया। ओमप्रकाश सड़क पर गिर गया। उसकी मौत हो गई।
मृतक एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में एक ठेका कंपनी के अधीन काम करता था। रविवार को ड्यूटी जा रहा था। इस बीच कदमहाखार के पास कोयला परिवहन मार्ग पर हादसे का शिकार हो गया। उसे ठोकर मारने वाली वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मानिकपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि अभी वाहन की पहचान नहीं हुई है। घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी भी सामने नहीं आया है।
Korba News: इधर घटना से नाराज रापाखर्रा के लोगों ने मानिकपुर उप महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों को आशंका है कि कोयला परिवहन करने वाली वाहन की ठोकर से मजदूर की मौत हुई है।
Published on:
19 Feb 2024 11:51 am

बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
