
महिला की हाथ से रुपए से भरा झोला लूटकर युवक हुआ फरार, सीसीटीवी में कैद हुआ चेहरा
कोरबा. बैंक से रुपए लेकर घर जा रही महिला रास्ते में दिनदहाड़े लूट का शिकार हो गई। बाइक सवार युवक ने पीछे से महिला की हाथ से झोला लूटकर फरार हो गया। भागते हुए आरोपी का चेहरा सीसीटीवी में कैद हुआ है। तस्वीर धुंधली होने से आरोपी की पहचान में पुलिस को मदद नहीं मिल रही है।
घटना दोपहर लगभग एक बजे की बताई जा रही है। कोतवाली थानांतर्गत लक्ष्मण वन तालाब के पास रहने वाली महिला अंबिका बाई सोमवार को स्टैंट बैंक के मेन ब्रांच से २५ हजार रुपए लेकर घर जा रही थी। रुपए को गुलाबी रंग के एक झोला में रखी थी। घर के करीब पहुंची थी कि सत्यम विहार के पास बाइक सवार युवक ने महिला से झोला लूटकर फरार हो गया।
महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जब तक लोग पहुंचते लूटेरा फरार हो गया था। घटना से कोतवाली थाने को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अफसरों को लूट की जानकारी दी गई। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस ने जगह-जगह घेराबंदी की, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया।
पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगी सीसीटीवी से फुटेज एकत्र किया है। इसमें एक आरोपी का चेहरा और बाइक कैद हुई है, लेकिन फुटेज की क्वालिटी घटिया होने से पुलिस को जांच में मदद नहीं मिल रही है। इतना स्पष्ट हुआ है कि युवक काले रंग का शर्ट पहना हुआ था। चेहरे पर लाल रंग का गमछा बांधा था। लूट का सुराग तलाशने के लिए पुलिस महिला को लेकर स्टेट बैंक भी पहुंची। पुलिस को आशंका है कि युवक बैंक से ही महिला का पीछा कर रहा था। लूट का केस दर्जकर छानबीन कर रही है।
बिजली बिल के लिए निकाली थी रुपए
पुलिस को जांच में पता चला है कि अंबिका के घर बिजली का बिल २७ से २८ हजार रुपए तक का आया है। बिल को चुकाने के लिए महिला ने बैंक से २५ हजार रुपए निकाले थे।
Published on:
30 Jul 2018, 10:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.