25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर के बाहर खड़ी दो कार में पेट्रोल डाल कर लगा दी आग

आठ माह पहले खरीदी थी 13 लाख की क्रेटा कार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 29 Jul 2018, 12:58 AM IST

घर के बाहर खड़ी दो कार में पेट्रोल डाल कर लगा दी आग

घर के बाहर खड़ी दो कार में पेट्रोल डाल कर लगा दी आग

कोरबा. समाज कंटकों ने घर के बाहर खड़ी दो कारों को आग के हवाले कर दिया। कारें जलकर राख हो गई है। इनमें आठ माह पहले खरीदी गयी 13 लाख की क्रेटा कार भी शामिल है। घटनास्थल के पास पेट्रोल की बोतल मिली है। आशंका है कि समाज कंटकों ने कार पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई है।
घटना निगम के वार्ड क्रमांक 26 शांति बिहार मुड़ापार की है। लिटिल स्टेप्स स्कूल के पास सुनील महतो और मुकेश महतो का आवास है। शुक्रवार की रात सुनील ने अपनी क्रेटा कार घर के बाहर खड़ी कर दी थी। क्रेटा के बाजू में ही सुनील के चाचा अनोज महतो की अल्टो कार भी खड़ी थी। रात्रि लगभग डेढ़ बजे दोनों कारों से निकल रही आग की लपटों को देखकर एक राहगीर जोर- जोर से चिल्लाने लगा। उसने आसपास के लोगों को अवगत कराया। सुनील का परिवार भी बाहर निकला। तब तक दोनों गाडिय़ां आग की जद में थी। आग की लपटों ने दोनों कार को पूरी तरह आगोश में ले लिया था। परिवार ने स्थानीय लोगों की मदद से आग को काबू में करने के लिए रेत और पानी का छिड़काव किया। लेकिन आग काबू में नहीं आई। निगम की फायर टेंडर गाडिय़ों को भी बुलाया गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया गया। तब तक दोनों कार जल कर पूरी तहत राख हो गई थी। कार के पास ही एक बोतल मिली है। उसने थोड़ा पेट्रोल बचा है। आशंका है कि समाज कंटकों ने पहले कार के टायर पर पेट्रोल छिड़का फिर आग लगा दी। पुलिस को इलाके के शरारती युवकों पर घटना को अंजाम देने का संदेह है। इसकी छानबीन कर रही है।
पुलिस ने दर्ज किया केस
घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने छानबीन की है। युवकों के खिलाफ मानिकपुर चौकी में केस दर्ज किया गया है। इसमें दो कार को आग के हवाले करने की रिपोर्ट है। आग लगाने वाले युवकों की पहचान नहीं हो सकी है।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
शहर में घर के बाहर खड़ी गाडिय़ों को आग के हवाले करने की घटनाएं पहले हो चुकी हैं। इसके पहले मुड़ापार में सुरेन्द्र बहादुर की कार को आग के हवाले कर दिया था। सीतामणी में भी कार जलाई गई थी। हाल में निहारिका और कुसमुंडा में दो बाइक जला दी गई थी।