2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: पति को चरित्र संदेह करना पड़ा भारी… पत्नी ने कर दी हत्या, महिला गिरफ्तार

CG News: कोरबा जिले में पत्नी के चरित्र पर संदेह करने और उसे प्रताड़ित करना पति को भारी पड़ गया। पत्नी ने पति के सिर को पत्थर पर पटक-पटक कर हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification
CG News: पति को चरित्र संदेह करना पड़ा भारी... पत्नी ने कर दी हत्या, महिला गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पत्नी के चरित्र पर संदेह करने और उसे प्रताड़ित करना पति को भारी पड़ गया। पत्नी ने पति के सिर को पत्थर पर पटक-पटक कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। घटना लेमरू थानांतर्गत ग्राम कुटुरूवा पलोटी नगर की है।

यह भी पढ़ें: CG News: बस्तर का ये खूबसूरत दृश्य हर कोई चाहता है कैमरे में कैद करना

CG News: प्रताड़ित करना पति को पड़ा भारी

बताया जाता है कि यहां रहने वाला जयप्रकाश तिर्की अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। फिल्म देखने के बाद पत्नी को आपत्तिजनक हरकत के लिए तंग करता था। मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट की घटना को अंजाम देता था इससे उसकी पत्नी परेशान हो गई थी। अप्रैल माह की शुरुआत में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।

पति ने गला दबाकर पत्नी को मारने का प्रयास किया, यह पत्नी को नागवार गुजरा। पत्नी ने पति को धक्का देकर गिरा दिया। सिर को पकड़कर कई बार पत्थर पर पटका। सिर में गंभीर चोट लगने से जयप्रकाश बेहोश हो गया, उसकी मौत हो गई।

महिला गिरफ्तार

घटना के बाद उसकी पत्नी डर गई और वह घर चली गई। यह घटना जयप्रकाश के घर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक नाला के करीब हुई थी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम किया और जांच को आगे बढ़ाया। तब पता चला कि पति-पत्नी के रिश्ते ठीक नहीं थे। उनके बीच आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं होती थी।

पुलिस ने मृतक की पत्नी को पकड़ लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की। तब पत्नी ने पति की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Story Loader