
CG Wild Boar Attack: छत्तीसगढ़ में जंगली सुअर का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। रायगढ़ के बाद अब कोरबा में तीन महिलाओं पर हमला किया है। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर जंगल में जंगली सुअर की धमक से लोगों में जबरदस्त खौफ है। लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी है।
जानकारी के अनुसार कोरबा वन मंडल कटघोरा अंतर्गत पौड़ी के जंगल में तीन महिलाएं तेंदू पत्ता तोड़ने गई पर जंगली गई थी। इस दौरान जंगली सुअर से महिलाओं का सामना हो गया। तीनों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं हमले में तीनों को गंभीर चोटें आई है। गांव पहुंचने के बाद तीनों ने जंगली सुअर के हमले की जानकारी दी। वहीं तत्काल तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इससे पहले रायगढ़ जिले में भी जंगली सुअर के हमले की खबर सामने आई। तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जंगल गए ग्रामीणों पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। इससे 5 ग्रामीणों को चोटें आई है। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यह घटना शुक्रवार की सुबह छाल रेंज की है। बताया कि ग्राम देउरमार निवासी मनीराम, दिलीप और सुनीता राठिया, गलीमार निवासी इंद्रासो और राजकुमार राठिया तेंदुपत्ता तोड़ने के लिए रोज की तरह जंगल गए हुए थे। इस दौरान जंगली सुअर ने हमला कर घायल कर दिया।
Published on:
10 May 2025 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
