9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मतदाताओं को रिझाने किस प्रत्याशी ने चुनाव में किया सबसे अधिक खर्च, पढि़ए खबर…

- निर्दलीय और छोटे दल भी नहीं रहे पीछे, 10 ऐसे प्रत्याशियों ने 1 लाख से अधिक किया खर्च

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Nov 22, 2018

मतदाताओं को रिझाने किस प्रत्याशी ने चुनाव में किया सबसे अधिक खर्च, पढि़ए खबर...

मतदाताओं को रिझाने किस प्रत्याशी ने चुनाव में किया सबसे अधिक खर्च, पढि़ए खबर...

कोरबा. चुनाव में सबसे अधिक खर्च कटघोरा से भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने किया है। दूसरे नंबर पर पाली तानाखार से कांग्रेस प्रत्याशी मोहित केरकेट्टा ने खर्च किया। वहीं तीसरे नंबर पर रामपुर से ननकीराम कंवर ने चुनाव में राशि खर्च की है। १८ नवंबर की स्थिति में चारों विधानसभा के प्रत्याशियों ने अपने व्यय का आखिरी ब्यौरा जमा किया है।

नामाकंन से लेकर मतदान के एक दिन पहले तक प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार-प्रसार में किए गए खर्च का हिसाब कई चरण में देना होता है। खर्च के मामले में शुरू से ही सबसे आगे रहे कटघोरा से भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन आखिरी तक आगे रहे। लखन ने अपने विधानसभा क्षेत्र में वोटरों को रिझाने के लिए सबसे अधिक १५ लाख ३० हजार रूपए खर्च किया। वहीं दूसरे नंबर पाली के कांग्रेस प्रत्याशी मोहित केरकेटट १३ लाख ३० हजार रूपए खर्च किया। मोहित केरकेट्टा द्वारा पांच दिन पहले दिए गए खर्च के हिसाब मेंं ७ लाख के आसपास व्यय बताया था। आखिरी के चार दिनों में मोहित ने छह लाख रूपए लगभग खर्च किया। इसी तरह तीसरे नंबर पर रामपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ननकीराम कंवर ने ८ लाख ८६ हजार रूपए खर्च किया है। कांग्रेस प्रत्याशी श्यामलाल कंवर ने ४ लाख ९६ हजार, जकाछं के फूलसिंह राठिया ने ६ लाख ७७ हजार रूपए खर्च किया है।

Read More : Photo Gallery : मतदान के बाद इस तरह रहा दिग्गजों का पहला दिन, किसी ने किया जोड़-घटाव तो किसी ने किया हवन-पूजन

कोरबा में सबसे अधिक विकास, केलकर, जयसिंह और रामसिंह ने किया खर्च
कोरबा विधानसभा में सबसे अधिक खर्च भाजपा प्रत्याश विकास महतो ने ८ लाख ७० हजार रूपए खर्च किया है। खर्च के मामले में केलकर ने कांग्रेस और जकाछं को ्रभी पीछे छोड़ दिया है। दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी विशाल केलकर ने ७ लाख ५४ हजार खर्च किया है। कांग्रेस से जयसिंह अग्रवाल ने ७ लाख १६ हजार ७१७ रूपए खर्च किया। जकांछ के रामसिंह अग्र्रवाल ने ६ लाख २७ हजार ३८९ रूपए खर्च किया है।

आप के तीनों प्रत्याशियों में कटघोरा के डिक्सेना ने किया अधिक खर्च
आम आदमी पार्टी के तीन प्रत्याशियों में सबसे अधिक कटघोरा से खड़े चन्द्राकांत डिक्सेना ने ३ लाख ११ हजार रूपए खर्च किया है। कटघोरा में कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर न ८ लाख ७ हजार रूपए खर्च किया। जकांछ के गोविंद सिंह राजपूत ने भी तीन लाख ४४ हजार खर्च किया। माकपा के सपुरन कुलदीप ने भी २ लाख ७३ हजार खर्च किया है।

पाली तानाखार के प्रत्याशियों ने भी बहाया पैसा
पाली तानाखार में भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके ने ७ लाख ७६ हजार, गोंगपा के हीरासिंह मरकाम ने ७ लाख ७२ हजार, आप के सुखनंदन पुहुप ने २ लाख ८८ हजार, बीएसपी के तपेश्वर सिंह ने ९१ हजार, राष्ट्रीय गोड़वाना पार्टी के एलएस उदय ने १ लाख ७७ हजार, एक मात्र निर्दलीय प्रत्याशी क्रिसेसिया कुजूर ने १ लाख ६५ हजार रूपए खर्च किया है।