10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रचार-प्रसार में भाजपा प्रत्याशियों ने लगाया पूरा दम, जानें किस प्रत्याशी ने कितना किया खर्च

- नामाकंन फार्म जमा करने के बाद से अब तक विधानसभा के हर प्रत्याशियों का लिया जा रहा है खर्च ब्यौरा

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Nov 13, 2018

प्रचार-प्रसार में भाजपा प्रत्याशियों ने लगाया पूरा दम, जानें किस प्रत्याशी ने कितना किया खर्च

प्रचार-प्रसार में भाजपा प्रत्याशियों ने लगाया पूरा दम, जानें किस प्रत्याशी ने कितना किया खर्च

कोरबा. प्रचार-प्रसार में खर्च के मामले में भाजपा प्रत्याशियों ने पूरा दम लग दिया है। कांग्रेस की तुलना में भाजपा के प्रत्याशियों ने अब तक अधिक खर्च किया है। चारों विधानसभा में अधिक खर्च करने के मामले में कटघोरा से भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन सबसे आगे हैं। नामाकंन फार्म जमा करने के बाद से अब तक विधानसभा के हर प्रत्याशियों का खर्च ब्यौरा लिया जा रहा है। खुद प्रत्याशी अपना खर्च का ब्यौरा निर्वाचन विभाग को जमा कर रहे हैं।

दूसरी ओर निर्वाचन विभाग की टीम विधानसभावार प्रचार-प्रसार में किए गए खर्च का आंकलन कर रही है, जिसका चुनाव के बाद क्रास वेरिफिकेशन किया जाएगा। वर्तमान स्थिति में चारों ही विधानसभा में भाजपा के चारों प्रत्याशियों ने सबसे अधिक खर्च किया है। कोरबा से विकास महतो, रामपुर से ननकीराम कंवर, कटघोरा से लखनलाल देवंागन और पाली तानाखार से रामदयाल उइके कांग्रेस के प्रत्याशियों से खर्च के मामले में एक कदम आगे चल रहे हैं। चारों विधानसभा में सबसे अधिक खर्च अब तक कटघोरा से लखनलाल देवंागन ने किया है। खर्च की अधिकतम सीमा २८ लाख रुपए निर्वाचन आयोग ने तय की है।
Read More : Video- सत्ता पाने मछली की तरह छटपटा रहे कांग्रेसी , जनता से कर रहे कुछ भी वादे, पढि़ए जनसभा में रमन सिंह ने और क्या कहा...

गांव का दायरा बड़ा, इसलिए खर्च करने मेें छूट रहे पसीने
शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों का दायरा अधिक है। दायरा अधिक होने की वजह से खर्च करने में प्रत्याशियों के पसीने छूटने लगे हैं। सबसे अधिक परेशानी पाली तानाखार और कटघोरा विधानसभा में प्रत्याशियों को सामना करना पड़ रहा है। कोरबा में पूरा शहरी इलाका है। सोशल मीडिया प्रचार का दूसरा बड़ा विकल्प प्रत्याशियों को मिला है। जबकि नेटवर्क से दूर ग्रामीण अंचलों में प्रत्याशियों को खुद जाना पड़ रहा है।

कोरबा की स्थिति
१० नवंबर तक की स्थिति में जोगी कांग्रेस के राम सिंह अग्रवाल खर्च करने में सबसे ऊपर हैं। इन्होंने इस तिथि तक दो लाख ३३ हजार १३९ रुपए खर्च कर दिए हैं। जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी विकास महतो हैं। इन्होंने अब तक एक लाख ७४ हजार ७५१ रुपए खर्च अपने चुनाव प्रचार में किया है। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस के विधायक जय सिंह अग्रवाल हैं जिन्होंने ७८५५३ रुपए खर्च किया है।

हमनाम ने भी खर्च दिए हैं दस हजार
विधानसभा चुनाव मैदान से लगभग गायब एनसीपी के प्रत्याशी विकास कुमार महतो जोकि भाजपा प्रत्याशी विकास महतो का हमनाम भी है, ने दस हजार ९५ रुपए के खर्च का आंकड़ा व्यय प्रेक्षक के सामने पेश किया है। हालांकि ये हिसाब भी प्रत्याशी ने खुद जाकर दिया है या किसी के मार्फत भिजवाया है इसका पता नहीं चल सका था। अभी तक जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार एनसीपी का यह प्रत्याशी नामांकन के बाद अपने घर बिहार चला गया है। इसके पड़ोसियों, इसके गांव के लोगों को भी नहीं पता है कि ये चुनाव लड़ रहा है। ऐसे में पेशे से टाइल्स मिस्त्री व एनसीपी का ये प्रत्याशी फिलहाल लोगों के लिए रहस्य बना हुआ है।