
निर्वाचन आयोग की फ्लाइंग स्कवायड टीम ने पैसे बांटने के आरोप में दो लोगों को पकड़ा, पूछने पर खोला राज...
कोरबा. एक वोट की कीमत क्या होगी? शायद आप कहें कि मेरा वोट अमूल्य है। इसकी कोई कीमत नहीं है। लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता एक वोट की कीमत 500-500 रुपए लगा रहे थे। निर्वाचन आयोग की फ्लाइंग स्कवायड टीम ने पैसे बांटने के आरोप में दो लोगों को पकड़ा है। उनसे 25 हजार रुपए नगद जब्त किया है। दोनों ने पुलिस की पूछताछ में प्रत्येक वोट के लिए मतदाता को ५०० रुपए और पार्टी के एजेंट को एक हजार 500 रुपए देना स्वीकार किया है। आयोग की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनके नाम राजलाल गोंड़ और जितन्दर है। दोनों विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के निवासी हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्र पाली तानाखार के ग्राम कुदरीकला में कांग्रेस का कार्यकर्ता होना बताकर पैसे बांट रहे थे। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग की उडऩदस्ता टीम को मिली थी।
टीम ने 19 नवंबर की रात करीब 8.30 बजे गांव कुदरीकला में छापा मारकर राजलाल और जितन्दर को पकड़ लिया है। उनसे 25 हजार रुपए नगद, दो मोबाइल हैंडसेट और एक बाइक जब्त किया गया है। इस मामले में सहायक उप निरीक्षक फागूलाल साहू की रिपोर्ट पर कोरबी चौकी थाना पसान में कांग्रेस के दोनों कार्यकर्ता पर आईपीसी की धारा आईपीसी की धारा १७१ (बी) (रुपए बांटकर मतदाता को प्रभावित करने) का केस दर्ज किया गया है।
Published on:
22 Nov 2018 08:42 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
