14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को दी चेतावनी, कहा-बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ा तो खैर नहीं

- कलेक्टर ने सरंपचों की मांग एवं शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश पीएचई के ई.ई को दिए।

2 min read
Google source verification
कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को दी चेतावनी, कहा-बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ा तो खैर नहीं

कोरबा . गर्मी के मौसम में ग्रामीण व एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर मो. कैसर अब्दुल हक ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं संचालित नल जल प्रदाय योजना से संबंधित सरपंचों की बैठक ली। पेयजल व्यवस्था के लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में शुक्रवार शाम आयोजित बैठक में कलेक्टर ने पीएचई के इंजीनियरों की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने कटघोरा क्षेत्रांतर्गत नल जल योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर प्रभारी एसडीओ सीके पवार का कार्य में सुधार होने तक वेतन आगामी आदेश तक रोकने के निर्देश दिए।

उन्होंने विकासख्ंाड पोडीउपरोड़ा क्षेत्रांतर्गत नल जल योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर उप अभियंता कटघोरा उपखंड डी आर बंजारे का दो आगामी वार्षिक वेतनवृद्धि (इंक्रीमेंट) रोकने के निर्देश दिये हैं। बैठक में कलेक्टर मो. हक ने सभी बिगड़़े हुए हैंण्डपंपों को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने नल जल प्रदाय योजना अंतर्गत ग्राम पंचायतों में लगाये गए नल जल की वास्तविक स्थित जानने के बाद सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों की शिकायतों पर शीघ्रता से कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में कुछ ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने नल-जल योजना में खराबी,पानी टंकी में सीपेज,बोर धंसने हैंण्डपंप खराब होने, पानी में फ्लोराइड निकलने की सूचना दी तथा नये हैंण्डपंप की मांग की। कलेक्टर ने सरंपचों की मांग एवं शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश पीएचई के ई.ई को दिए।

Read More : तीन गुना लाभ देकर करना चाह रहे थे ठगी, पुलिस ने युवती सहित दो को पकड़ा

कार्यपालन अभियंता ने बताया कि वर्तमान में जिले में 13 हजार 123 हैण्डपंप है इनमें से 12 हजार 954 हैण्डपंप क्रियाशील है। जिले के 79 गांवों में नल जल योजना संचालित है। बैठक में जिपं सीईओ इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पीएचई के ईई एसके चंद्रा, एसडीओ, जनपद सीईओ, उपअभियंता आदि उपस्थित थे।
पंचायतों में भ्रमण करें मैकेनिक
कलेक्टर ने ईई पीएचई को निर्देशित किया कि सभी ब्लाक के हैंण्डपंप सुधारने वाले मैकेनिकों एवं अधिकारियों का मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर ग्राम पंचायतों में रोस्टर तय करके भ्रमण करें। शिकायत मिलने पर 48 घंटे के भीतर सुधार कार्य पूर्ण करें।

टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने पेयजल एवं हैंण्डपंप सुधार हेतु फ्री नंबर 18002330008 नंबर को सार्वजनिक स्थलों में चस्पा करने एवं दर्ज शिकायतों पर शीघ्रता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।