गौरतलब है कि स्कूल सुबह की पाली में संचालित हो रही है इसलिए कॉलेज दोपहर को संचालित करना मजबूरी प्रबंधन के सामने बनी हुई है। खैर जैसे-तैसे कर चुनाव तक यह कॉलेज प्रबंधन को तो खीचना ही होगा। जानकारों का कहना है कि प्रशासन को कॉलेज के बजाए अन्य भवन को अधीग्रहीत करना चाहिए। इसके अतरिक्त भी कई भवने है, जो इस दौरान रिक्त होते है यदि उनका उपयोग कर लिया जाता तो शायद बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होती।