सरकार के एजेंट की तरह काम कर रहे अफसर, चुनाव निष्पक्ष मुश्किल
विधायक ने अधिकारियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के एजेंट की तरह काम किया जा रहा है। पूरा अमला अभी सिर्फ मोबाइल बांटने में लगा है। कामकाज ठप है। आचार संहिता लगने के बाद तीन महीने तक पूरे काम फिर से पेंडिंग हो जाएंगे। ऐसे में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष तरह से हो सके इस पर सवालिया निशान है। विधायक ने कहा वे जल्द इसकी शिकायत आयोग से करेंगे।