scriptडीजल-पेट्रोल के बाद अब रसोई गैस में लगी आग, घरेलू बजट बिगडऩे से गृहणियां परेशान | After diesel-petrol, fire in LPG | Patrika News

डीजल-पेट्रोल के बाद अब रसोई गैस में लगी आग, घरेलू बजट बिगडऩे से गृहणियां परेशान

locationकोरबाPublished: Sep 04, 2018 11:53:31 am

Submitted by:

Shiv Singh

रसोई गैस सिलेंडर 170 रुपए महंगा हुआ

रसोई गैस सिलेंडर 170 रुपए महंगा हुआ

रसोई गैस सिलेंडर 170 रुपए महंगा हुआ

कोरबा. गैस कंपनियों ने लगातार चौथे माह घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के मूल्यों में वृद्धि की है। चार माह में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 170 रुपए महंगा हुआ है। वहीं व्यावसायिक सिलेंडर में 261 रुपए वृद्धि की गई है । इस माह घरेलू गैस सिलेंडर 912.50 रुपए, और व्यावसायिक सिलेंडर के लिए 1582 रुपए देना होगा।

रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे गृहस्थी का बजट गड़बड़ा गया है। सितंबर माह में इसके मूल्य में और आग लग गई। पिछले माह 881 रुपए में मिलने वाला घरेलू रसोई गैस इस माह 912.50 रुपए तक पहुंच गया है। माना जा रहा है कि यदि रही रफ्तार रही, तो जल्द ही यह 1000 रुपए के पार पहुंच जाएगा।
गैस कंपनियों ने शनिवार को रसोई गैस की नई कीमत तय की। इसमें दोनों वर्गों (घरेलू और व्यावसायिक) के गैस सिलेंडरों के बढ़ा दिए गए हैं। इस माह घरेलू गैस सिलेंडर (14 किलोग्राम) 912 रुपए 50 पैसे में मिल रहा है, तो व्यावसायिक गैस सिलेंडर (19 किलोग्राम) का मूल्य 1582 तक पहुंच गया है।घरेलू गैस सिलेंडर में पांच एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर में 18 प्रतिशत जीएसटी जोड़ा गया है।


व्यावसायिक गैस सिलेंडर 1582 रुपए में
चार महीनों में व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम 261 रुपए बढ़ाए गए हैं। जून में 79 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि जुलाई में 90 रुपए बढ़ा दिए गए थे। इससे यह सिलेंडर 1490 रुपए में मिल रहा था। इसके बाद अगस्त में 44 रुपए फिर बढ़ा दिए गए, जिससे दाम 1534 रुपए तक पहुंच गया था। अब सितंबर माह में 48 रुपए की वृद्धि कर दी गई है। यानी अब यह सिलेंडर उपभोक्तओं को 1582 रुपए में मिलेगा।


लगातार घरेलू रसोई गैस में चार माह में 170 रुपए बढ़ गए, उपभोक्ता हुए हैरान
घरेलू रसोई गैस के दाम लगातार चार माह से बढ़ रहे हैं। इन चार महीनों के भीतर ही घरेलू गैस के दाम 170 रुपए बढ़ गए हैं। इसमें जून माह में 50 रुपए की वृद्धि की गई थी। जबकि जुलाई 59 रुपए वृद्धि के साथ घरेलू गैस 845.50 रुपए में मिल रहा था। इसके बाद अगस्त में 36 रुपए बढ़कर यह 881.50 रुपए पहुंच गया, और अब सितंबर में 31 रुपए बढऩे से इसके लिए उपभोक्ताओं को सीधे 912 रुपए 50 पैसे देने होंगे।

Read more : जेल में कर दी थी डॉक्टर की हत्या, छूटते ही 24 घण्टे के भीतर एक ही गांव में दूसरी बार की चोरी, पुलिस ने धर दबोचा


कमी होती है सिर्फ 1 या 2 रुपए की
रसोई गैस के दाम हर माह तय होते हैं। इनमें वृद्धि तो बेतहाशा होती है, जबकि कमी होती है सिर्फ 1 या 2 रुपए की। मई माह में गैस कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर में 1 रुपए और व्यावसायिक सिलेंडर के दाम में 2 रुपए कम किए थे।


पेट्रोल के भी लगातार बढ़ रहे दाम
तेल कंपनियों ने पेट्रोल में फिर 42 पैसे व डीजल में 31 पैसे बढ़ा दिए है। सोमवार को शहर में पेट्रोल प्रति लीटर 80 रुपए 3 पैसे मिला। वहीं डीजल के दाम में 31 पैसे की वृद्धि की गई है। डीजल प्रति लीटर 77 रुपए 31 पैसे की दर से बिका।


दोनों वर्ग के सिलेंडर में 31 व 48 की वृद्धि
&गैस कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में 31 रुपए, और व्यावसायिक गैस सिलेंडर में 48 रुपए की वृद्धि की है।
रमेश सिहोते, सचिव छग एलपीजी वितरक संघ बिलासपुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो