इधर शहर में सुबह से नहीं चली सिटी बस, लोगों को परेशानी, कलेक्टर से की मांग
मंगलवार को दिन भर सिटी बस का संचालन बंद रखा गया। इस वजह से शहर भर के यात्रियों को काफी परेशानी हुई। दरअसल पिछले दो दिनों से सिटी बस चालकों व ऑटो चालकों के बीच तनातनी चल रही है। पिछले दिनों रेलवे स्टेशन में महिला कंडेक्टर से हुए अभ्रदता के बाद मंगलवार को सभी एसी व नॉनएसी सिटी बसों का संचालन बंद करके चालकोंं ने विरोध जताया। पब्लिक ट्रांसपोर्ट ठप पडऩे से आम लोग रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, कलेक्ट्रोरेट सहित अन्य जगहों पर भटकते रहे। सिटी बस स्टॉफ ने मंगलवार को ऑटो व निजी बस पदाधिकारियों पर धमकाने का आरोप लगाते हुए कलेक्टोरेट पहुंचकर इसकी शिकायत की।