
कोरबा . तानसेन चौक से लेकर कोसाबाड़ी चौक शहर का एक मात्र वीआईपी सड़क है। इस मार्ग पर कलेक्ट्रोरेट, जिला पंचायत, न्यायालय, निगम मुख्यालय साकेत, पुलिस अधीक्षक कार्यालय समेत अन्य दफ्तर संचालित है। धारा 144 इस मार्ग पर प्रभावशील है। जीरो न्यूसेंस घोषित इस इलाके मेंं सबसे अधिक ट्रैफिक और शोरशराबा होता है।
कलेक्ट्रोरेट परिसर के लिए दो मुख्यद्वार है। इसमें एक कर्मचारियोंं व आम लोगों के लिए तो दूसरा अधिकारियों के लिए है। इसके बाजू मेंं ही जिला पंचायत का प्रवेश द्वार भी है। इन तीनों ही प्रवेश द्वार पर सिटी बस, आटो, निजी बसों का स्टॉपेज अवैध रूप से शुरू कर दिया गया है। जबकि सवा साल पहले इन जगहों पर प्रशासन द्वारा नो पार्किंग जोन का संकेतक बोर्ड भी लगाया गया था। इसे सख्ती से पालन कराने के लिए कुछ दिन तक ट्रैफिक पुलिस के सिपाही भी तैनात किए गए थे। कुछ माह पूर्व बोर्ड हट गया। अब फिर से इस सड़क पर वाहनों का स्टॉपेज और अवैध पार्किंग शुरू कर दी गई है। खासकर एटीएम मशीन वाले प्रवेशद्वार पर सबसे अधिक भीड़ लगती है।
दरअसल एटीएम में आने वाले लोग वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़ी कर देते हैं। साथ ही कलेक्ट्रोरेट में आने वाले लोग भी वाहनों को इसी जगह पर छोड़ देते हैं। इसी बीच सवारी गाड़ी के आ जाने से दुर्घटना की आंशका बन जाती है।
चंद कदम पर ट्रैफिक थाना
इधर चंद कदम पर ही रामपुर व ट्रेफिक थाना संचालित है। रामपुर चौकी परिसर में ही जिला पुुलिस का टै्रफिक थाना संचालित है। पुलिस के अफसर इस मार्ग से दिन में कई बार गुजरते हैं। उसके बाद भी इस अव्यवस्था पर किसी की नजर अब तक नहीं गई है।
Published on:
16 Jan 2018 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
