9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपड़ा बेचने की आड़ में लोगों से इस तरह करते थे ठगी, सात पकड़ाए

कटघोरा बस स्टैंड में पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को कुछ संदिग्ध लोग नजर आए। टीम ने संदिग्धों को पकड़ लिया। उन्हें लेकर थाना पहुंची।

2 min read
Google source verification
कपड़ा बेचने की आड़ में लोगों से इस तरह करते थे ठगी, सात पकड़ाए

कोरबा . कंबल बेचने की आड़ में ठगी करने वाले मेरठ के एक गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। इसमें सात सदस्य शामिल है। गिरोह कपड़ा के साथ ग्राहक को ब्रांडेड कंपनियों की मोबाइल दिखाता था। बैग से सामान की हेराफेरी कर नकली मोबाइल का बाक्स ग्राहक को थमा देता था। बाक्स को खोलने पर शीशा का टुकड़ा निकलता था। गिरोह से एक बाइक भी जब्त की गई है। इसकी चोरी रायगढ़ से किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को दर्री क्षेत्र से एक मोबाइल की ठगी हुई। आरोपियों के कटघोरा की ओर जाने की सूचना मिली। पुलिस ने कटघोरा थाने को अवगत कराया। इस बीच कटघोरा बस स्टैंड में पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को कुछ संदिग्ध लोग नजर आए। टीम ने संदिग्धों को पकड़ लिया। उन्हें लेकर थाना पहुंची। पूछताछ करने पर संदिग्धों ने अपना नाम साजिद 30 और सुहेल 32 निवासी उत्तर प्रदेश जिला मेरठ बताया।

Read More : रात के अंधेरे में ज्वेलर्स की दुकान में घुसे आठ नकाबपोश, 25 लाख की हो गई चोरी, देखिए वीडियो...

दोनों के पास पुलिस को एक ही रंग के दो बैग मिले। इसकी तलाशी ली गई। कुछ कपड़े और एक मोबाइल का बाक्स मिला। बाक्स को खोलने पर उसमें शीशे का एक टुकड़ा मिला। संदिग्धोंं के पास पुलिस को एक बाइक मिली। इस पर सीजी 13 एन 2492 लिखा हुआ। गाड़ी का दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने बाइक रायगढ़ से चोरी करना बताया। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया है। ठगी का शिकार कोई व्यक्ति थाने नहीं पहुंचा है।

पुरानी बस्ती से पांच को पुलिस ने उठाया
इधर कटघोरा में दोनों युवकों से हुई पूछताछ के बाद कोतवाली पुलिस ने पुरानी बस्ती स्थित रामू जायसवाल के मकान में दबिश देकर पांच युवकों को उठा लिया। इसमें मोहम्मद शाहरुख, मौसीन, फैजी मलिक, इमरान अहमद और सुहेल शामिल है। लगभग 20 दिन से सभी रामू के मकान मेें किराए पर रहते थे। पुलिस ने किराए के मकान की तलाशी ली।