5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशन लेने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी पहले ले गए जंगल फिर पार की हैवानियत की सारे हदें

Crime News: छत्तीसगढ़ के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। राशन लेने गई 35 वर्षीय महिला से उसके पूर्व प्रेमी और साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification
महिला से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या (Photo source- Patrika)

महिला से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या (Photo source- Patrika)

Crime News: घर से राशन लेने गई एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है। इस हत्याकांड का खुलासा 23 दिन बाद हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें महिला का एक पूर्व प्रेमी है, तीसरा आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के एक गांव में रहने वाली 35 वर्षीय महिला राशन लेने के लिए पीडीएस दुकान गई थी। महिला ने दुकान से राशन लिया। वजन अधिक होने के कारण महिला इसे अपने साथ घर नहीं ले जा पा रही थी। इसी बीच महिला ने अपने पूर्व प्रेमी उमेंद सिंह बिंझिया को फोन कर राशन पहुंचाने के लिए कहा। उमेंद अपने दोस्त संतराम के साथ बाइक से महिला के पास पहुंचा।

Crime News: बाइक पर लेकर महिला को संतराम के साथ जंगल गया। वहां उमेंद का एक और दोस्त गुलाब सिंह मौजूद था। तीनों ने डरा-धमकाकर महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने जब इसकी सूचना थाने में जाकर देने की बात कही तब तीनों नाराज हो गए और उन्होंने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। शव को जंगल के बीच ढेंगुरनाला में छिपा दिया। इस बीच परिवार के सदस्य महिला की तलाश कर रहे थे। उन्होंने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने उमेंद को पकड़ा तो हत्याकांड का खुलासा हुआ।