27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुदकुशी के लिए ससुर को प्रताड़ित करने के आरोप में बहू उसकी मां और भाई गिरफ्तार

Korba Crime News: जल संसाधन विभाग के भृत्य को खुदकुशी के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
Daughter in law arrested for torturing father in law for suicide Korba

खुदकुशी के लिए ससुर को प्रताड़ित करने के आरोप में बहू उसकी मां और भाई गिरफ्तार

कोरबा। CG Crime News: जल संसाधन विभाग के भृत्य को खुदकुशी के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें मृतक की बहू, उसकी मां और भाई शामिल है।

तीनों आरोपी सर्वमंगला नगर दुरपारोड बरमपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि दिसंबर, 2021 में सिंचाई कॉलोनी रामपुर में रहने वाले गिरधारी सिंह राजपूत उम्र 65 ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया था। शव की जांच के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से दो पन्ने का एक सुसाइड नोट मिला था। जांच के लिए नोट को हस्तलिपि विशेषज्ञ के पास भेजा गया था। लगभग दो साल बाद रिपोर्ट आई है। सुसाइड नोट भृत्य की हाथ से लिखा होना पाया गया है। नोट में भृत्य ने अपनी मौत के लिए बहू ज्योति सिंह राजपूत उम्र 26 वर्ष, उसकी मां राजकुमारी राजपूत 60 वर्ष और भाई मोहन सिंह उम्र 23 वर्ष को जिम्मेदार ठहराया था। इसके आधार पर गिरफ्तारी हुई है।

यह भी पढ़े: CG Election 2023 : स्क्रूटनी के बाद चुनावी मैदान में हैं 8 उम्मीदवार, आज नाम वापसी के बाद साफ होगी तस्वीर

पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही थी। पता चला है कि ज्योति की शादी भृत्य गिरधारी सिंह के पुत्र मनोज सिंह संग हुई थी। मनोज को शराब पीने की बुरी आदत थी। इससे परिवार में तनाव बढ़ गया था। ज्योति ससुराल को छोड़कर मायके चली गई थी। उसने अपने परिवार के साथ मिलकर सुसराल वालों के खिलाफ सिविल लाइन थाना रामपुर, कटघोरा और कुसमुंडा में शिकायत दर्ज कराया। भरण पोषण के लिए कोर्ट में अर्जी लगाया।

ज्योति और उसके परिवार की शिकायत से भृत्य खुद को अपनानित महसूस करता था। वह कई बार थाना और कचहरी का चक्कर लगाता था। इससे परेशान था। उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिन में कुछ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। इसके लिए तैयारी चल रही है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े: CG Election 2023: मैदान में डटे रहेंगे या नाम वापस लेकर चले जाएंगे, फैसला आज, टिकी नजर