9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

तेज दुर्गंध का पता लगाने घर का सदस्य बाड़ी की ओर बढ़ा, कुएं में झांककर देखा तो उड़ गए होश

Dead Body Found: पंच की लाश घर से 18 किमी दूर नरईबोध के पास कुआं में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मौत को संदिग्ध मानकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
तेज दुर्गंध का पता लगाने घर का सदस्य बाड़ी की ओर बढ़ा, कुएं में झांककर देखा तो उड़ गए होश

तेज दुर्गंध का पता लगाने घर का सदस्य बाड़ी की ओर बढ़ा, कुएं में झांककर देखा तो उड़ गए होश

कोरबा. कुसमुंडा थाना क्षेत्र में ग्राम नरईबोध में रहने वाले ग्रामीण के कुआं में एक व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक की पहचान जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम हेडसपुर पंतोरा के रहने वाले महेंद्र प्रताप तंवर से की गई है। मृतक गांव में पंच था। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है।

बताया जाता है कि ग्राम नरईबोध निवासी तिहारो बाई के घर के आसपास दुर्गंध आ रही थी। दुर्गंध कहां से आ रही है, यह जानने के लिए परिवार कोशिश कर रहा था। सोमवार की शाम परिवार का सदस्य सुलेंद्र दास घर पहुंचा। बदबू इतनी तेज थी कि घर में रहना मुश्किल हो गया था, वह बाड़ी की ओर बढ़ा तो दुर्गंध और तेज आने लगी। कुआं के करीब पहुंचा तो एक लाश पानी के ऊपर कुआं में तैर रही थी। उसने घटना की जानकारी गांव के कोटवार को दी। पुलिस को भी अवगत कराया गया।

Read More: यदि आप भी स्वास्थ्य विभाग में नौकरी पाने दलाल के चंगुल में फंसने वाले हैं तो हो जाएं सावधान, क्योंकि ये है सच्चाई...

मंगलवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। कुआं से लाश को बाहर निकाला गया। मृतक की जेब से आधार कार्ड, वोटर आईडी मिले, इसके आधार पर उसकी पहचान ग्राम हेडसपुर पंतोरा निवासी महेंद्र प्रताप तंवर उम्र 40 साल से की गई। पुलिस ने मृतक के परिवार से संपर्क किया। महेंद्र की पहचान उसके भाई यशवंत व मनोज तंवर ने की है। दोनों भाईयों ने पुलिस को बताया है कि 13 नवंबर को महेंद्र साइकिल से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। दोनों भाईयों ने यह भी बताया कि महेंद्र सबसे छोटा था, उसका विवाह नहीं हुआ था।

Read More: Chhattisgarh News

परिवार में वैचारिक मतभेद होने के कारण महेंद्र दोनों भाईयों से बातचीत नहीं करता था। कुआं के पास ही महेंद्र की साइकिल भी मिली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस को रिपोर्ट नहीं मिली है। जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। महेंद्र का घर घटना स्थल से लगभग 18 किमी दूर है। अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि महेंद्र किस कार्य से नरईबोध पहुंचा था और वह तिहारो बाई की बाड़ी में क्यों गया था।