
रात में छोड़कर गए थे लेकिन सुबह में गायब थी लाश, पुलिस के उड़ गए होश, मच गई भाग-दौड़
कोरबा. जिला अस्पताल से शव के गायब होने के बाद पुलिस के पसीने छूट गए थे, क्योंकि न तो शव का पंचनामा हो सका था और न ही उसका पीएम हुआ था। दरअसल पूरा मामला सोमवार की सुबह सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को रजगामार निवासी चमरा दास पिता गोविंद दास उम्र ५० वर्ष की तबीयत खराब हो गई थी। ऐसे में उसके परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने प्रारंभिक जांच में ही चमरा दास को मृत घोषित कर दिया। ये शाम का समय था, घटना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची थी, शाम होने के कारण पीएम और पंचानामा की कार्रवाई नहीं हो सकी थी। पुलिस भी निश्चिंत थी कि अगले दिन सुबह इस कार्रवाई को की जाएगी। इसी बीच परिजन चिकित्सकों से बात करने के बाद शव को लेकर अपने गांव चले गए।
दूसरे दिन पुलिस वाले उस शव के आगे की कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल के मरच्यूरी में पहुंचे। वहां पता चला कि चमरा दास का शव है ही नहीं, पुलिस वालों को उम्मीद थी कि शाम को जब वो शव को छोड़कर गए थे तो रात में उसे शवगृह में ही रखा गया होगा, लेकिन शव वहां नहीं था। ऐसे में पुलिस वालों के होश उड़ गए। इसके बाद शव की तलाश शुरू की गई।
पता चला कि परिजन रविवार की शाम को ही मौत के कुछ देर बाद शव को लेकर अपने गांव चले गए थे। इसके बाद दौड़ते भागते पुलिस मृतक के गांव पहुंची, वहां देखा तो शव के अंतिम क्रिया की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने उस क्रिया को रुकवाया और वापस शव को लेकर जिला अस्पताल आई, लगभग ११ बजे के आसपास आगे की प्रक्रिया पूरी की गई, इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। उधर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
Published on:
26 Nov 2018 09:06 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
