
यार्ड में खड़ी गाडिय़ों से 940 लीटर डीजल की चोरी, दो पकड़ाए, दो फरार
कोरबा. कुसमुंडा भुट्टा चौक के करीब यार्ड में खड़ी गाडिय़ों से डीजल चोरी करने वाला एक गिरोह पुलिस की पकड़ में आया है। गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो अन्य की तलाश जारी है। गिरोह पर 940 लीटर डीजल चोरी का आरोप है। पुलिस ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के दिन एक ट्रांसपोर्ट कंपनी की गाडिय़ां कुसमुंडा भुट्टा चौक के पास स्थित यार्ड में खड़ी थी। रात लगभग 3.45 बजे चोरों का गिरोह यार्ड मेंं डीजल चोरी करने घुसा। कंपनी के सुपरवाइजर और मैनेजर ने दो चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया। दो चोर चकमा देकर फरार हो गए। कंपनी के कर्मचारियों ने दोनों चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस को पता चला है कि चोरी में चार लोग शामिल थे। इसमें परमेश्वर यादव, धरम, नवीन और राजगोपाल शामिल हैं। गिरोह पर यार्ड में खड़ी गाडिय़ों से 940 लीटर डीजल चोरी का आरोप है। पुलिस केस दर्ज कर गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश कर रही है।
Published on:
20 Sept 2019 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
