
आखिर ऐसा क्या हुआ कि आपस में भिड़ गए एसईसीएल अधिकारी व कर्मचारी, वजह जानने बस एक क्लिक...
कोरबा. आवास आबंटन के मामले में एसईसीएल अधिकारी आपस में भिड़ गए। बात इतनी बिगड़ गई कि मामला थाने जा पहुंचा। मारटीप की घटना उपक्षेत्रीय प्रबंधक बांकीमोंगरा उपक्षेत्र के कार्मिक प्रबंधक के साथ हुई है। कार्मिक प्रबंधक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ धारा 294, 506, 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मानिकपुर चौकी अंतर्गत बी/31 ए डिलिंग कैंप एसईसीएल कॉलोनी में निवासरत ललीत कौरव पिता वड्डेलाल कौरव 42 वर्ष एसईसीएल उपक्षेत्रीय प्रबंधक बांकी उपक्षेत्र मेंं कार्मिक प्रबंधक के पद पर पदस्थ है।
गत 30 जुलाई की दोपहर 12:30 बजे ललीत कौरव अपने कार्यालय गेट के पास खड़े हुए थे। इसी दौरान बगदेवा खदान में बतौर मैकेनिकल फिटर के रूप में पदस्थ रामाधार उसके पास पहुंचा, जोकि बांकीमोंगरा एसईसीएल कॉलोनी के आवास क्रमांक 9/1 में अनाधिकृत रूप से रह रहा है। उसने आवास आबंटन को लेकर कार्मिक प्रबंधक से हुज्जतबाजी शुरू कर दी। साथ ही आवास आबंटन के लिए 50 हजार रूपए मांगे जाने का आरोप लगाते हुए कार्मिक प्रबंधक की पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने कार्मिक प्रबंधक की रिपोर्ट पर रामाधार के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
शराबी पुत्र ने माता-पिता को पीटा
वहीं एक अन्य मामले में बांकीमोंगरा अंतर्गत पुत्र ने शराब के नशे में माता-पिता की खूब पिटाई की। पुलिस ने पीडि़तों की रिपोर्ट पर आरोपी पुत्र के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र की है। भूसड़ीपारा में हरि सिंह तंवर व उसकी पत्नी विजय कुमारी तंवर निवास करते हैं। पुत्र प्रहलाद शराब के नशे में धुत था। वह हमेशा शराब के नशे में परिजनों वे मोहल्ले के लोगों से वाद विवाद करता रहता था। सोमवार को लोगों से प्रहलाद वाद-विवाद कर रहा था। मां ने बीच बचाव किया तो प्रहलाद गुस्से में आकर मां की पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे पिता को भी जमकर धुना। पिता की रिपोर्ट पर आरोपी पुत्र प्रहलाद के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
Published on:
31 Jul 2018, 9:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.