
तेरस पर बाजार में खूब बरसा धन, सौ करेाड़ से अधिक का कारोबार
कोरबा. सोमवार को दिन ढलते ही दहलीज पर दीप रोशन हुए और चारों ओर पांच दिनी दीप पर्व का उजियारा फैल गया। हर घर आंगन में रंगोली के रंग सजे और धनधान्य के साथ पूजन अर्चन हुआ। नए बर्तनों के साथ सोना चंादी के आभूषणों में कुमकुम तिलक लगा। धनतेरस के उल्लास के साथ समूचा शहर रोशनी से नहा उठा। पारंपरिक बाजारों से लेकर आभूषणों, बर्तन, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स व कपड़ों की जमकर शगुन खरीदी हुई।
तेरस पर सोमवार को बाजार में खूब धन बरसा। धनतेरस के मौके पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। खासकर सोने, चांदी के समान की बिक्री ज्यादा हुई। हर वर्ग के व्यापारी गुलजार मार्केट से खुश दिखे। लोगों ने जमकर खरीदारी की। शाम को भीड़ से बचने लोग, दोपहर से ही मार्केट में खरीदारी के लिए पहुंच रहे थे। आम दिनों में दोपहर के वक्त शांत रहने वाले टीपी नगर क्षेत्र में खासी चहल-पहल देखी गई। सोने, चांदी, बर्तन, कपड़े, फर्नीचर, दोपहिया व चारपहिया वाहन , घरों में सजावट के समान सहित टेक्सटाइल्स दुकानों में लोगों की भीड़ रही। धनतेरस के लिए व्यापारियों ने भी खासी तैयारियां की थी।
बाजार में बरसा सौ करोड़ से अधिक
एक अनुमान के अनुसार धनतेरस के मौके पर बाजारों में लगभग सौ करेाड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। सराफा में ३० करोड़, इलेक्ट्रानिक्स में १०करोड़, ऑटो मोबाइल्स में चारपहिया वाहनों में ३० करोड़, दोपहिया वाहन में १५ करोड़ , कपड़ा मार्केट में तीन करोड़, फर्नीचर में एक करोड़, बर्तन व कीचन मार्केट में एक करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। हालांकि इससे भी अधिक बिक्री होने की संभावना है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक की खरीदारी हुई है। लगभग सौ करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।
पटाखा बाजार हुआ गुलजार
दीवाली की शुरुआत के साथ ही पटाखे की दुकानों में रौनक दिखने लगी है। लाइसेंस प्राप्त पटाखा व्यवसायियों ने कोरबा के प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में १४० दुकानें लगाई है। उपनगरीय क्षेत्रों में भी पटाखा बाजार सज गया है। करीब एक करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार होने की संभावना है। इस बार पटाखों में चायनीज पटाखों की वैराइटी अधिक है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पटाखों के दामों में २५ फीसदी की वृद्धि हुई है।
Published on:
05 Nov 2018 08:48 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
