
दीपावली तक हर दिन चार से छह घंटे बिजली रहेगी गुल त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी परेशानी, आक्रोश
कोरबा। CG News: व नवरात्र पर्व जारी है। इस सीजन में विद्युत वितरण कंपनी के तुलसी नगर जोन कार्यालय क्षेत्र में 11केवी लाइन में दिवाली का मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया है। यह कार्य पूरे 23 दिन तक जारी रहेगा। अलग-अलग 11केवी लाइन के लिए एक दिन निर्धारित किया गया। जिस क्षेत्र के लाइन का मेंटेनेंस किया जाएगा। उस क्षेत्र की लाइट सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद करने की जानकारी दी गई है।
इसी के साथ उपभोक्ताओं की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है। एक तरफ सुबह आठ बजे जब लोगाें का दफ्तर, कार्यालय व दुकान जाने का समय होता है। वहीं त्योहारी सीजन को लेकर दुकानाें में ग्राहकों की चहल-पहल बनी हुई है। इस सीजन में बिजली बंद करने से कारोबार पर भी असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। यह मेंटेनेंस का कार्य धनतेरस पर्व के एक दिन पहले तक जारी रहेगा। इसके लिए विभाग ने सूचना जाी किया है। बिजली बंद की समस्या को लेकर कारोबारी व उपभोक्ताओं में नाराजगी है। पहले ही बिजली वितरण की व्यवस्था से उपभाक्ता परेशान हैं। किसी भी समय अघोषित रुप से बिजली बंद की जा रही है।
त्योहारी सीजन में बिजली की मांग बढ़ी
नवरात्रि पर्व शुरू होने के साथ बिजली की मांग में इजाफा हुआ है। भव्य पंडाल, मंदिर की जगमगाती झालर लाइट, दुकानों की सजावट से बिजली की मांग बढ़ी है। आने वाले दिनाें में हर दुकान और घर सजने वाली है। इससे बिजली की आपूर्ति और बढ़ने की आशंका बनी हुई है। हालांकि मौसम में नरमी की वजह से डिमांड बहुत तेजी से नहीं बढ़ रहा है।
नवरात्र पर्व की त्योहारी सीजन में विद्युत वितरण विभाग ने मेंटेनेंस का काम शुरू किया है। हर दिन छह घंटे बिजली बंद रहेगी। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ने वाली है। इतना ही नहीं, कारोबार पर भी प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। गृहणियां भी परेशानी होने वाली हैं।
अघोषित कटौती पहले से ही जारी
इधर विद्युत वितरण विभाग की ओर से पहले से अघोषित कटौती की जा रही है। दर्री जोन व पाड़ीमार जोन कार्यालय क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था का बुरा हाल है। बिना किसी कारण आए दिन बिजली बंद हो रही है।
इन क्षेत्रों में मरम्मत का कार्य शुरू
विभाग के अफसर ने बताया कि दिवाली पर्व पर बिजली वितरण को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए मेंटेनेंस का काम शुरू किया गया है। तुलसी नगर जोन कार्यालय क्षेत्र के नेहरू नगर, रसियन हॉस्टल, मानसनगर, एबी टाइप, दर्री रोड, पंप हाउस, मुड़ापार, शारदा विहार, संजय नगर फीडर, डाउन-टू, कोतवाली, गायत्री मंदिर, इमलीडुग्गू, टीपी नगर चौक, रानी रोड, सरस्वती शिशु मंदिर, कोरबा शहर, इंदिरा नगर सहित अन्य 11 व 33 केवी लाइन के फीडरों पर कार्य शुरू किया है।
इन क्षेत्रों में मरम्मत का कार्य शुरू
विभाग के अफसर ने बताया कि दिवाली पर्व पर बिजली वितरण को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए मेंटेनेंस का काम शुरू किया गया है। तुलसी नगर जोन कार्यालय क्षेत्र के नेहरू नगर, रसियन हॉस्टल, मानसनगर, एबी टाइप, दर्री रोड, पंप हाउस, मुड़ापार, शारदा विहार, संजय नगर फीडर, डाउन-टू, कोतवाली, गायत्री मंदिर, इमलीडुग्गू, टीपी नगर चौक, रानी रोड, सरस्वती शिशु मंदिर, कोरबा शहर, इंदिरा नगर सहित अन्य 11 व 33 केवी लाइन के फीडरों पर कार्य शुरू किया है
Published on:
20 Oct 2023 05:25 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
