30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संविदा कर्मचारी की बनाई नियमित फर्जी आईडी, निकाल लिए सवा चार लाख रुपए

CG News: कटघोरा बीईओ कार्यालय का नया कारनामा सामने आया है, विभाग ने बीआरसीसी पद पर पदस्थ संविदा कर्मचारी को नियमित कर्मचारी बताकर उसका फर्जी आईडी कोड बनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Yogesh Mishra

•

Updated: 20 Oct 2023, 4:34 PM IST

संविदा कर्मचारी की बनाई नियमित फर्जी आईडी, निकाल लिए सवा चार लाख रुपए

संविदा कर्मचारी की बनाई नियमित फर्जी आईडी, निकाल लिए सवा चार लाख रुपए

कोरबा। CG News: कटघोरा बीईओ कार्यालय का नया कारनामा सामने आया है, विभाग ने बीआरसीसी पद पर पदस्थ संविदा कर्मचारी को नियमित कर्मचारी बताकर उसका फर्जी आईडी कोड बनाया। चिकित्सकीय प्रतिपूर्ति के नाम पर चार लाख 38 हजार 298 रुपए आहरण कर लिया गया। इसके अलावा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बेसिक कटघोरा के सेवानिवृत्त प्रधान चंद्रभूषण लाल का पेंशन प्रकरण तैयार नहीं करने के बाद भी प्रत्याशित राशि 16 लाख 76 हजार 817 रुपए बिना अनाहरण प्रमाण पत्र के आहरण किया गया है।

यह भी पढ़ें: सहायक शिक्षक की नियुक्तियां उच्च न्यायालय के अंतिम आदेश के बाद ही

दोनों ही मामले में शिक्षा संभाग के सहायक संचालक ने संज्ञान में लिया है। कटघोरा बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के सहायक संचालक ने कटघोरा बीईओ आईपी कश्यप को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पांच बिंदुओं में जवाब मांगा है। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कबाड़ से बनाए कोलमैन, शेर एवं चंद्रयान रॉकेट

राशि आहरण में अनियमितता का मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि विभागीय अफसरों का दावा है कि राशि आहरण को लेकर किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं की गई, जो दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं। उसमें संविदा कर्मचारी उल्लेख किया गया है। यह दस्तावेज मुख्यालय भेजा गया था। वहीं सेवानिवृत्त प्रधान पाठक शरद चंद्र भूषण लाल की राशि प्रधान पाठक की सहमति से कोषालय में जमा कराने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें: गांजा की तस्करी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, 4 किलो बरामद

संयुक्त संचालक ने कटघोरा बीईओ को भेजा कारण बताओ नोटिस

बीईओ बोले: फर्जी आईडी बनाना संभव नहीं

संविदा कर्मचारी व प्रधान पाठक की राशि आहरण में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं की गई। फर्जी आईडी नहीं बनाई जा सकती है। मामले की पूरी जानकारी संभागीय संचालक को दस्तावेज के समक्ष प्रस्तुत की जा चुकी है।

- आईपी कश्यप, बीईओ, कटघोरा