26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: धान खरीदी केंद्र में हाथियों ने मचाया उत्पात, फिर गांव में घुसकर तोड़ा घर, देखें तस्वीरें

CG News: हाथियों के दल ने 5 बोरी धान के नुकसान पहुंचाया। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद हाथी ने गांव में घुसकर एक ग्रामीण के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 13 Dec 2024, 5:57 PM IST

CG elephant attack

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों ने आतंक मचा दिया है। एक तरफ जिले के चिचिया गांव में केवल एक हाथी ने बीती रात धान खरीदी में उत्पात मचा दिया।

CG elephant attack

हाथियों के दल ने 5 बोरी धान के नुकसान पहुंचाया। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद हाथी ने गांव में घुसकर एक ग्रामीण के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया।

CG elephant attack

रामपुर क्षेत्र में 40 हाथियों का झुंड घूम रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। देर रात इन हाथियों का झुंड सड़क पार करते हुए देखा गया, जिसके कारण कुछ समय के लिए सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी रही।

CG elephant attack

हाथियों का यह झुंड काफी समय से रामपुर में सक्रिय है और इससे ग्रामीणों की फसलें भी बर्बाद हो चुकी हैं। वन विभाग ने हाथियों पर नजर बनाए रखी है।

CG elephant attack

वन विभाग ने जंगल की ओर जाने से ग्रामीणों को रोकने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटित हो। ग्रामीण अब इस स्थिति में जीने को मजबूर हैं और हाथियों के आतंक से भयभीत हैं।

CG elephant attack

वन विभाग के कर्मचारियों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

CG elephant attack

हाथियों का एक झुंड दल पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। वहीं किसानों में नई फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है। 

CG elephant attack

धान खरीदी केंद्र में हाथियों को भागने के लिए टॉर्च दिखाया गया। पहले भी हाथियों के कारण क्षेत्र के कृषक नुकसान उठा चुके हैं।