करतला. रविवार को सुबह तेंदूपत्त तोड़ कर घर लौट रहे तौलीपाली निवासी कीर्तन सिंह राठिया और बैगामार निवासी ब्रजलाल राठिया पर दंतैल हाथी ने हमला कर दिया। दोनों जान बचाकर भागे और हाथी ने दस मिनट तक दौड़ाया और इस बीच दोनों गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। तेंदूपत्ता तोड़ रहे ग्रामीणों ने शोर मचा कर हाथी को खदेड़ा। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला में भर्ती कराया गया है।