
किसानों को मानसून का इंतजार(photo-unsplash)
CG Monsoon 2025: छत्तीसगढ़ के कोरबा तेज आंधी और गरज-चमक के साथ जिले में झमाझम बारिश हुई। आंधी इतनी तेज थी कि शहरी क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पेड़ धराशायी हो गए और बिजली के तार टूटकर गिर गए। इसी के साथ बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई क्षेत्रों में देर रात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। शाम लगभग चार बजे के बाद मौसम में परिवर्तन हुआ। पांच बजे आसमान में काली घटा छा गई। तेज आंधी चली और गरज-चमक के साथ लगभग एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बताया जाता है कि हवा की गति लगभग 40 किमी प्रतिघंटा की रतार से चली। इससे कई इलाके में पेड़ धराशायी हो गए। निहारिका क्षेत्र में एक पेड़ खड़ी कार पर गिर गई।
इससे वाहन मालिक को काफी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। कई इलाके में बिजली के तार टूटकर गिर गए। बारिश के दौरान लोग जहां-तहां रूक गए और बारिश थमने का इंतजार करते रहे। इस बारिश ने नगर निगम के सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। वहीं कई इलाके में नाली निर्माण नहीं होने की वजह से भी लोग परेशान हुए। बारिश की वजह से टीपी नगर चौक के आसपास जल जमाव की स्थिति निर्मित हो गई।
टीपी नगर चौक से लेकर अल्का काप्लेक्स तक मुख्य मार्ग पर पानी का जमाव हो गया था। इसका कारण नाली जाम होना बताया जा रहा है। सड़क पर पानी भर जाने से काप्लेक्स की दुकानों के भीतर नाली का गंदा पानी घुस गया। इससे व्यवसायियों को काफी परेशानी हुई।
मौसम विभाग ने सुबह उमस भरी गर्मी की वजह से तापमान में इजाफा के साथ अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शाम को हुई झमाझम बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। न्यनूतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
शहर के सीएसईबी चौक से ट्रांसपोर्ट नगर मार्ग पर लगभग डेढ़ साल से नाली निर्माण का कार्य जारी है। लेकिन अभी तक पूरा नहीं किया गया। इसका खामियाजा अलका कॉप्लेक्स में स्थित लगभग आधा दर्जन से अधिक कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है।
मानसून की पहली ही बारिश से कॉप्लेक्स के राशन दुकान, फोटा स्टूडियो, पूजा सामाग्री सहित अन्य दुकानों के अंदर नाली का गंदा पानी घुस गया। इससे कारोबारियों के हजारों रुपए के सामान का नुकसान हुआ है। बारिश थमने के बाद कारोबारियों ने पानी निकासी के लिए तरह-तरह के उपाए कर दुकान की साफ-सफाई की गई।
इधर प्री मानसून की दस्तक के साथ ही किसानों में उत्साह है। इस बार समय से पहले मानसून आने की उम्मीद को लेकर किसान खेती-किसानी की तैयारी तेज कर दी है। बारिश शुरू होने के साथ खाद और बीज की मांग बढ़ी है। किसान खाद और बीज की खरीदी के लिए समितियों तक पहुंचने लगे है।
वहीं मौसम विभाग का कहना है कि मानसून केरल के रास्ते छत्तीसगढ़ के बस्तर तक पहुंच चुकी है लेकिन मानसून के कोरबा में प्रवेश को लेकर देरी है। इस बार 10 से 12 जून के आसपास कोरबा जिले में मानसून के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
शहरी क्षेत्र के सर्वमंगला नगर दुरपा, सीतामणी, रामसागरपारा, तुलसीनगर सहित अन्य नीचली बस्तियों के लोग भी परेशान हुए। लगभग एक घंटे की बारिश से सड़क और नाली का पानी घर में प्रवेश किया। इस दौरान लोगाें को काफी असुविधा का सामाना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि उनके मोहल्ले में नाली का निर्माण नहीं हुआ। इसकी वजह से हर साल बारिश का पानी घर में प्रवेश कर जाता है, तो कई गली-मोहल्ले की सफाई नहीं हुई है। इसकी वजह से नाली का गंदा पानी घरों के अंदर घुस जाता है।
Updated on:
01 Jun 2025 01:30 pm
Published on:
01 Jun 2025 01:25 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
