25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में मई में 14 दिन हुई बारिश, जानिए 10 साल में कब पहुंचा मानसून…

CG Monsoon 2025: मानसून की एंट्री 27 मई को हो गई। तय समय से 15 दिन पहले ही मानसून बस्तर पहुंच गया। यही कारण है कि प्रदेशभर में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर चल रहा है।

2 min read
Google source verification
छत्तीसगढ़ में मई में 14 दिन हुई बारिश,(photo-unsplash)

छत्तीसगढ़ में मई में 14 दिन हुई बारिश,(photo-unsplash)

CG Monsoon 2025: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 27 मई को हो गई। तय समय से 15 दिन पहले ही मानसून बस्तर पहुंच गया। यही कारण है कि प्रदेशभर में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर चल रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून का धमतरी में प्रवेश फिलहाल नहीं हुआ है। इधर मई महीने के ३१ दिन में ही 14 दिन बारिश हो गई। मई में इसे अब तक की सर्वाधिक बारिश बताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ सहित अन्य सिस्टम से हुई बारिश ने मई को तरबतर कर दिया।

ये भी पढ़ें: CG Monsoon 2025: 13 दिन पहले ही बस्तर पहुंचा मानसून, बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी… देखें Photos

CG Monsoon 2025: IMD के ताजा अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में मई के 39 दिनों में सामान्य से काफी ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसूनी हवा मुंबई अहिल्या नगर, पूरी बालूर घाट से गुजर रही है। अगले 10-12 घंटों में बंगलादेश के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र का असर कमजोर पड़ने की संभावना है।

ऐसे में मानसूनी गतिविधियों में कमी आ सकती है। कहीं-कहीं स्थानीय प्रभाव से हल्की बारिश हो सकती है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री रहेगा।

जानिए 10 साल में कब पहुंचा मानसून

साल करेल पहुंचा धमतरी में दस्तक 2016 6 जून 16 जून 2016 8 जून 16 जून 2017 30 मई 14 जून 2018 29 मई 15 जून 2019 0921 21 जून 2020 30 मई 12 जून 20 03 जून 1022 29 मई 19 जून 2016 जून 2016

एक द्रोणिका उत्तर प्रदेश से विदर्भ तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 1 जून को 1 से 2 स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। डॉ एचपी चंद्रा, मौसम वैज्ञानिक