जिपं सीईओ इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने तत्काल ईई को बैठक में बुलाने के निर्देश दिए। सूचना मिलने के १५ मिनट बाद ईई नरेश स्वामी बैठक में पहुंचे। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष देवी सिंह टेकाम, उपाध्यक्ष अजय जायसवाल सहित अन्य सदस्यों ने जम कर फटकार लगाई। सीईओ ने भी कहा कि जल्द से जल्द काम शुरू कराया जाए। जब तक मरम्मत नहीं होता तब वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।