23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गृह मंत्रालय ने दी पुलिस के जवानों को बड़ी सौगात, अब सस्ते दर पर मिलेगा सामान

कैंटीन खोलने की मंजूरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 13 Aug 2018, 11:24 AM IST

कैंटीन खोलने की मंजूरी

कैंटीन खोलने की मंजूरी

कोरबा. केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कोरबा पुलिस लाइन में कैंटीन खोलने की मंजूरी दी है। अब पुलिस मुख्यालय से 10 लाख रुपए के बजट का इंतजार है। कैंटीन खुलने से कोरबा पुलिस के एक हजार जवानों के अलावा अन्य अद्र्ध सैनिक बलों व सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी को लाभ मिलेगा।


कोरबा पुलिस लाइन में सुविधाओं की बढ़ोत्तरी पर अफसर जोर दे रहे हैं। पुलिस कर्मियों के लिए आवास लेकर अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। पुलिस लाइन में कैंटीन को खोलने का प्रस्ताव एसपी ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय को भेजा था। मंत्रालय ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

Read more : इस सड़क पर इतने बड़े गड्ढे कि 24 घण्टे तक लग जाता है जाम, 20 के उपर नहीं जा पाता स्पीडोमीटर का कांटा

अब कोरबा पुलिस को कैं टीन शुरू करने के लिए 10 लाख रुपए और एक बिल्डिंग की जरूरत है। इसकी मांग पुलिस मुख्यालय से की गई है। बजट की स्वीकृति मिलते ही पुलिस लाइन में कैंटीन शुरू की जाएगी। विभागीय सूत्रों का कहना है कि पुलिस लाइन में एक बिल्डिंग है और यहां कैंटीन का संचालन किया जा सकता है।

कैंटीन चालू होता है तो इसका लाभ कोरबा पुलिस के अधीन नियोजित एक हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और अन्य अद्र्ध सैनिक बलों को भी लाभ मिलेगा। सेना के पूर्व जवनों को भी कैंटीन की सुविधा मिल सकेगी। सस्से दाम पर सामान खरीद सकेंगे। सामान की खरीदी पर टैक्स नहीं लगेगा।


पहले से ये सुविधा
पेट्रोल पंप
पुलिस लाइन में एक पेट्रोल पंप का संचालन किया जा रहा है। लाभ के पैसे से पुलिस स्थानीय जरूरत को पूरा करती है। दूसरा पेट्रोल पंप दर्री थाना परिसर में खोलने की तैयारी चल रही है।


को-ऑपरेटिव सोसाइटी
पुलिस कर्मियों में बचत की प्रवृत्ति बढ़ाने व उनकी छोटी जरूरत को पूरा करने के लिए पुलिस को-ऑपरेटिव सोसाइटी का गठन किया गया है। लगभग ढाई साल से यह सोसाइटी कोरबा में चल रही है। कोरबा पुलिस के सभी कर्मचारी सोसाइटी के सदस्य हैं। सोसाइटी का मासिक टर्न ओवर लगभग छह लाख रुपए है।


-केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कैंटीन खोलने की मंजूरी दी है। कुछ विभागीय प्रक्रिया बाकी है। इसके बाद कैंटीन शुरू की जाएगी। बाजार से कम कीमत पर कैंटीन से सामान उपलब्ध होगा।

-संजय साहू, रक्षित निरीक्षक, कोरबा पुलिस लाइन