बताया जाता है कि आगजनी की इस घटना में कोविड काल में खरीदी गई 5 ऑक्सीजन कंसनटेटर मशीन, खून की जांच में इस्तेमाल की जाने वाली एक सेमी ऑटो एनलाइजर मशीन के अलावा एक ओवन भी शामिल है। इसके अलावा अस्पताल के कुछ दस्तावेज भी जले हैं। आग से जिन मशीनों को नुकसान हुआ है उसकी कीमत दो लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। इन मशीनों को अस्पताल के दूसरी मंजिल पर रखा गया था।