23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Friendship Day मनाने जा रहे हैं तो पहले पढिए ये खबर, इस तरह के बैंड मिल रहे बाजार में एक से 100 रूपए तक है कीमत

बाजार में रंग-बिरंगी मोतियों वाली फ्रेंडशिप बैंड की कीमत एक रूपए से सौ रूपए वाली
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 4 Aug 2018, 6:07 PM IST

बाजार में रंग-बिरंगी मोतियों वाली फ्रेंडशिप बैंड की कीमत एक रूपए से सौ रूपए वाली

बाजार में रंग-बिरंगी मोतियों वाली फ्रेंडशिप बैंड की कीमत एक रूपए से सौ रूपए वाली

कोरबा. इस फ्रेंडशिप डे पर युवा व बच्चे एक रूपए से लेकर सौ रूपए वाली फें्रडशिप बैंड दोस्त की कलाई में बांधकर दोस्ती और मजबूत कर सकते हैं। फ्रेंडशिप पर दुकानें सज गई है। बाजार में रंग बिरंगी, मोतियों व बैड पर फ्रेंडशिप खिला हुआ बैंड बिक रहा है।

दोस्ती के पर्व का इंतजार हर युवा व बच्चें को होता है। रविवार को दोस्ती का त्यौहार का इंतजार खत्म हो जाएगा। युवा व बच्चे फ्रेंडशिप को खास बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दिया है। बैस्ट फ्रेंड एक दूसरे के कलाई पर फ्रेंडशिप बैंड बांधकर दोस्ती निभाने का वादा करेंगे। जिसे लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में रौनकता बनी हुई है।

Read more- Friendship Day : इस दिन एक यार दूसरे यार की कलाई पर बांधेगा फ्रेंडशिप बैंड, दोस्ती निभाने की लेंगे कस्में

इस बार बाजार में एक रूपए से लेकर सौ रूपए में रंग बिरंगी व मोतियों वाली बैंड बिक रही है। बच्चों को सबसे अधिक बैंड पर फ्रेंडशिप लिखा हुआ पसंद कर रहे हैं। जो दोस्तों को काफी लुभा रही है। दुकान संचालक अनुज सिंह ने बताया कि बच्चों में फ्रेंडशिप बैंड की मांग सबसे अधिक हैं। युवा वर्गो में भी अधिक उमंग देखने को मिल रहा है। पावर, हाऊस रोड, निहारिका, कोसाबाड़ी, मेन रोड सहित अन्य जगहों पर रौनकता देखने को मिल रही है।


फ्रेंडशिप रिंग भी उपलब्ध
इस साल बाजार में फ्रेंडशिप बैंड के साथ रिंग की भी अधिक मांग है। रंग बिरंगी रिंग पर फ्रेंडशिप लिखा हुआ है। लाइटिंग वाली चायनिस बैंड युवाओं व बच्चों को आकर्षित कर रही है।


युवाओं की तैयारी शुरू
फ्रेंडशिप को खास बनाने के लिए युवा वर्ग गेट टू गेदर मिलकर साथ फे्रंडशिप डे मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इन दिनों पार्क में युवा एकजुट हो रहें हैं। रविवार की प्लानिंग कर रहें हैं।