चरित्र साफ न हुआ तो टिकट मिलना मुश्किल
टिकट देने के लिए आम आदमी पार्टी ने कुछ मापदण्ड भी तय किए हैं। जिसके अनुसार चुनाव लडने वाले प्रत्याशी पर कोई आपराधिक मुकदमा, भ्रष्टाचार का आरोप या चरित्र से संबंधित कोई दोष नही होना चाहिए। ऐसी परिस्थितियों में प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा भी प्रत्याशी की सामाजिक छवी, संगठन क्षमता, जी की संभावना पर भी विचार किया जाएगा। आप का दावा है कि प्रत्याशी चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। इसलिए सभी के लिए समान अवसर हैं। जो भी पार्टी की छवि के अनुरुप चुनाव लड़ सके। उसे प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन के प्रथम चरण की अंतिम तारीख 5 मई है। 21 मई तक आवेदनों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।