अवैध उगाही का केस दर्ज
पुलिस ने ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। तीनों सिपाहियों की पहचान विनोद सोनवानी, संतोष किंडो और सुनील राज से की गई। पूछताछ में सिपाहियों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय कार का चालक भी मौजूद था। पुलिस ने जिला अस्पताल में घायल पिकअप ड्राइवर की मेडिकल जांच कराई। कार सीजी ०४ डीबी २७८६ को जब्त कर लिया है। ग्रामीणों के बयान के आधार पर कार और तीनों सिपाहियों के साथ बालकोनगर थाना में आईपीसी की धारा २९४ (अश्लील गाली गलौज), ५०६ बी (जान से मारने की धमकी), ३२३ (मारपीट), ३४१ (रास्ता रोककर), ३८४/३४ (धमकी देकर अवैध उगाही) का केस दर्ज किया है।