
पुलिस ने पकड़ा 35 लाख का अवैध धान परिवहन, सात ट्रकों में लोड था 4245 बोरी धान
कोरबा. पुलिस ने 35 लाख का अवैध धान का परिवहन (Illegal paddy transportation) करते सात ट्रकों को पकड़ा है। इन ट्रकों मेें 4245 बोरी धान लोड था। वाहन बिहार के औरंगाबाद से रायपुर जा रही थी। चेकपोस्ट में टीम ने संदेह होने पर वाहनों को रोकवाया गया। तब जाकर इतने बड़े पैमाने में अवैध धान परिवहन (Illegal paddy transportation) का मामला सामने आ सका।
मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी रामगोपाल करियारे ने बताया कि शासन द्वारा धान के अवैध परिवहन, भंडारण और विक्रय पर रोक लगाया गया है। इसके लिए जिले के अलग-अलग मार्गों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं। यहां वाहनों की सघन तलाशी की जा रही है। दो दिन पहले बिहार से रायपुर जा रही एक ट्रक को अवैध धान का परिवहन (Illegal paddy transportation) करते हुए कनकी चेकपोस्ट मेंं पकड़ा गया था, तब से पुलिस को संदेह था कि एक गिरोह अलग-अलग रास्ते से रायपुर तक धान परिवहन किया जा रहा है। चेकपोस्ट में टीम को सक्रिय किया गया।
गुरुवार को हरदीबाजार के कटकीडबरी चेकपोस्ट में बिहार और यूपी पासिंग की पांच ट्रकों को संदेह के आधार पर रुकवाया गया। इसमें धान की बोरियां लोड थी। ये सभी वाहन औरगांबाद बिहार से रायपुर जा रही थी। इसी बीच कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे में पेट्रोलिंग टीम को सक्रिय किया गया तो बांगो थाना के गुरसिया के नजदीक एक ट्रक और एक अन्य ट्रक को तानाखार के पास पकड़ा गया।
इनमें भी अवैध धान (Illegal paddy transportation) लोड था, जो कि बिहार से रायपुर के लिए रवाना हुआ था। पुलिस को ट्रक चालकों ने धान के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर धान को खाद्य एवं सहकारिता विभाग के सुपुर्द किया गया।
Published on:
12 Dec 2019 08:30 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
