पदस्थापना स्थल और समर्थिक यूनियन की जानकारी मांगी जा रही है। कोरबा, दीपका, गेवरा और कुसमुंडा एरिया में कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसके लिए 31 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। कोरबा एरिया के अधीन स्थित बलगी, सुराकछार और बगदेवा प्रोजेक्ट में सत्यापन पूरा हो गया है। मानिकपुर, रजगामार और सिंघाली में एक दो दिन में सत्यापन शुरू होगा। इसके बाद एरिया से रिपोर्ट बनाकर एसईसीएल के जरिए कोल इंडिया तक भेजी जाएगी।