25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निर्दलीय प्रत्याशी के पति ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में दूसरे उम्मीदवार के पति पर लगाया प्रताडऩा का आरोप

Suicide Case: मतदान से एक दिन पूर्व नगरीय निकाय चुनाव लड़ रही महिला प्रत्याशी के पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिली है। इसमें एक अन्य महिला उम्मीदवार के पति पर प्रताडि़त किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
निर्दलीय प्रत्याशी के पति ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में दूसरे उम्मीदवार के पति पर लगाया प्रताडऩा का आरोप

निर्दलीय प्रत्याशी के पति ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में दूसरे उम्मीदवार के पति पर लगाया प्रताडऩा का आरोप

कोरबा. नगरीय निकाय चुनाव (Urban body elections 2019) लड़ रही महिला प्रत्याशी के पति द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। घटना नगर पालिक निगम के वार्ड क्र. 53 नदियाखार की है। वार्ड से महिला उम्मीदवार रामबाई पटेल बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रही है। इसी वार्ड से एक अन्य महिला रोशनी राजकुमारी भी चुनाव लड़ रही है। दोनों प्रत्याशी चुनाव प्रचार में लगे हुए थे।

इस बीच गुरुवार की रात लगभग 2.30 बजे रामबाई का पति कोमल पटेल घर से लापता हो गया। परिवार ने उसकी खोजबीन की। वह नहीं मिला। परिजन कोमल की तलाश कर ही रहे थे कि उसकी लाश नदियाखार के पास झाडिय़ों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। यह देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारा। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Read More: निवेशकों से किया ठगी, फिर करोड़ों की संपत्ति खरीदा, बीएन गोल्ड कंपनी के दो डायरेक्टरों को सिहोर जेल से कोरबा लाई पुलिस
मामले की तहकीकात की जा रही है। दर्री थानेदार रमेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पास से मिली सुसाइड नोट में रोशनी के पति राजकुमार पर प्रताडऩा का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कोमल पटेल को किस प्रकार से प्रताडि़त किया जा रहा था। रोशनी पतंग छाप के निशान पर चुनाव लड़ रही थी। रामबाई का चुनाव चिह्न दो पत्ती है। इस घटना ने प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है। क्षेत्र में भी सनसनी का माहौल है।
Read More: सराफा व्यापारी दंपती ने चीतापाली के जंगल में पीया जहर, पत्नी की मौके पर मौत, पति ने अस्पताल में तोड़ा दम