चालू सीजन में बांगो बांध का जलस्तर 70 सेमी बढ़ा है। जलस्तर अभी 346.18 मीटर पर है। इसे पिछले वर्ष की तुलना में कम बताया जा रहा है। बांध में जल का भराव 35.23 प्रतिशत है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश एक साथ पूरे प्रदेश में सक्रिय नहीं हो रही है। अवर्षा व खंड वर्षा की स्थिति है। इसे देखते हुए पानी की मांग आने लगी है। खेती किसानी के लिए पानी की जरुरत है। इसे उेखते हुए बांध से पानी खोलने की तैयारी भी की जा रही है। इसका असर बांध के जल भराव पर पड़ेगा। बांध के पानी से जांजगीर-चांपा जिले की खेती सिंचिंत होती है। कोरबा को बांध का लाभ कम मिलता है।