कोल इंडिया में जेबीसीसीआई गठित करने का मामला न्यायालय में पहुंचने के बाद अब अगले माह बोनस की बैठक रखने की तैयारी की जा रही है। तीन अक्टूबर को बैठक प्रस्तावित है।वेतन समझौते के लिए प्रबंधन द्वारा जेबीसीसीआई का गठन करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी कि श्रमिक संगठन इंटक ने न्यायालय में इसे चुनौती दे दी। इसके बाद से प्रक्रिया रूक गई है। जब तक समिति बन नहीं जाती तब तक वेतन समझौता नहीं हो सकता।