3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Punjab Politics: बीजेपी ने जारी की ऑडियो क्लिप, पंजाब में केस निपटाने के नाम पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, AAP ने किया पलटवार

Punjab Politics: बीजेपी के प्रवक्त प्रदीप भंड़ारी ने पंजाब के CM भगवंत मान और उनकी पत्नी पर आपराधिक मामलों को खत्म करने के ऐवज में 5 करोड़ रुपये लेकर समझौता कराने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर एक ऑडियो क्लिप भी जारी की गई है।
2 min read
Google source verification
Pradeep Bhandari

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी। (फोटो-X post/@BJP4India)

Punjab News: BJP ने पंजाब की आम आदमी पार्टी पर एक गंभीर आरोप लगाया है। BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कु्छ ऑडियो क्लिप जारी करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी बिचौलियों के जरिए एक रैकेट चला रहे हैं। इस रैकेट में 5 करोड़ रुपये के बदले यौन उत्पीड़न के मामलों को सुलझाया जा रहा है। ये आरोप इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर गुरविंदर सिंह चहल से जुड़े एक मामले को लेकर हैं। जिसमें एक महिला के अपहरण और उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के सिर्फ दो महीने बाद ही रिहा कर दिया गया था।

बीजेपी ने लगाए गंभीर आरोप

पंजाब में इस केस को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी टकराव बढ़ गया है। प्रदीप भंडारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ऑडियो क्लिप जारी किया, जिसमें एक कथित बिचौलिया इस तरह के आपराधिक मामलों को सुलझाने के लिए अपने राजनीतिक संपर्कों का जिक्र कर रहा है। लेकिन ऑडियों में कहीं भी भगवंत मान या उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर का नाम नहीं लिया गया है। भंडारी ने कहा कि भगवंत मान और उनकी पत्नी लूट और भ्रष्टाचार का रैकेट चला रहे हैं। इसके तहत वे 5 करोड़ रुपये के बदले आपराधिक मामलों को सुलझाने के लिए बिचौलियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑडियो क्लिप से गंभीर सवाल उठते हैं कि क्या मुख्यमंत्री खुद किसी मामले को खत्म कराने में दखल दे रहे हैं। बीजेपी ने मान से इस पूरे मामले पर सफाई देने की मांग की।

AAP ने आरोपों को बताया मनगढ़ंत

AAP ने बीजेपी के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। पार्टी प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने कहा कि ऑडियो रिकॉर्डिंग फर्जी है। उन्होंने दावा किया कि अमरदीप ग्रेवाल और आरोपी गुरविंदर चहल की तस्वीरें बीजेपी और अकाली नेताओं के साथ हैं। AAP ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर बिना जांचे ऑडियो और वीडियो जारी करने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कर सकती है। भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वालों को पहले अपने तथ्य ठीक कर लेने चाहिए, वरना उन्हें कानूनी नोटिस और कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग