3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TMC Crisis: अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर हमले से भड़कीं ममता, BJP नेताओं के दिल्ली स्थित घरों के बाहर धरने की दी चेतावनी

TMC: अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर कथित हमले के बाद ममता बनर्जी ने भाजपा को चेतावनी दी है। ममता ने कहा कि हमले नहीं रुके तो दिल्ली में BJP नेताओं के घरों के बाहर TMC धरना और घेराव करेगी।
2 min read
Google source verification
Mamata Banerjee Statement

ममता बनर्जी(फोटो-ANI)

Mamata Banerjee: कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर कथित हमले के बाद पार्टी और भाजपा के बीच सियासी तनाव बढ़ गया है। मुख्यमंत्री और TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी ने गुरुवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर उनकी पार्टी पर हमले नहीं रुके, तो TMC दिल्ली में भाजपा नेताओं के घरों का घेराव करेगी और वहां धरना देगी। ममता बनर्जी ने फेसबुक पर करीब 29 मिनट तक लाइव आकर कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बंगाल की भाजपा सरकार और कोलकाता पुलिस पर भी तीखा हमला बोला।

ममता का आरोप- डाक्यूमेंट्स और उपकरण लूटे गए


ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने कोलकाता पुलिस को विश्वास में लेकर टीएमसी के कार्यालय में तोड़फोड़ की। उन्होंने दावा किया कि पार्टी कार्यालय से दस्तावेज और उपकरण ले जाए गए तथा चार लोगों को कार्यालय में बंधक बनाकर उनके साथ कथित तौर पर मारपीट और उत्पीड़न किया गया। उन्होंने कहा कि कोलकाता में पार्टी कार्यालय में हुई तोड़फोड़ की TMC कड़ी निंदा करती है। ममता ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब कोलकाता में ऐसी स्थिति है तो ग्रामीण इलाकों में हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।

'हमले नहीं रुके तो दिल्ली में करेंगे घेराव'


ममता बनर्जी ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि TMC पर हमले जारी रहे, तो पार्टी दिल्ली में भाजपा नेताओं के आवास के बाहर धरना देगी और उनका घेराव करेगी।उनकी इस चेतावनी के बाद कोलकाता से दिल्ली तक TMC नेताओं की ओर से भाजपा पर हमले तेज हो गए हैं।

कोलकाता पुलिस को भी ममता की चेतावनी


ममता बनर्जी ने शेक्सपीयर थाने की पुलिस के साथ-साथ बंगाल पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शेक्सपीयर थाने और राज्य के कई अन्य पुलिस थानों की गतिविधियों पर वह नजर रख रही हैं और उन्हें अपनी डायरी में दर्ज कर रही हैं।

दिल्ली में महुआ मोइत्रा और सौगत रॉय ने खोला मोर्चा


इधर, दिल्ली में TMC सांसद महुआ मोइत्रा और सौगत रॉय ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दोनों नेताओं ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर हुए हमले के पीछे भाजपा का हाथ है। महुआ मोइत्रा ने दावा किया कि शेक्सपीयर थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी, लेकिन करीब दो घंटे तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग