Korba Crime News: कोरबा में डॉयल 108 संचालित करने वाली कंपनी के जिला प्रबंधक को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में प्रबंधक का सिर फट गया है, उसे पांच टांके लगे हैं। हाथ-पैर में भी चोटें हैं। घायल प्रबंधक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसने घटना की जानकारी सिविल लाइन थाना को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।