14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरबा
Viral Video: मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रतिनिधि के साथ मारपीट! प्रोफेसर की पत्नी ने डंडे से पीटा, तो बेटे ने मारा थप्पड़
Play video

Viral Video: मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रतिनिधि के साथ मारपीट! प्रोफेसर की पत्नी ने डंडे से पीटा, तो बेटे ने मारा थप्पड़

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दादर खुर्द में दबंग ने स्थानीय विधायक के प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल की सरेआम धुनाई कर दी...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 4 Jan 2025, 2:19 PM IST

Viral Video: छत्तीसगढ़ में दबंगों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्होंने विधायक प्रतिनिधि को भी नहीं छोड़ा। मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रतिनिधि से मारपीट का वीडियो सामने आया है। प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल को दबंगों ने सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। बता दें कि राजेंद्र पटेल किसी जमीनी विवाद को शांत कराने पहुंचे थे। यह मामला दादरखुर्द गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, गांव में गौ-शाला की एक जमीन को लेकर गांव के बुजुर्ग और प्रोफेसर के परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। गुरुवार को भी दोनों गुटों के बीच इसी जमीन को विवाद छिड़ा हुआ था। इसी बीच मौके पर पटेल पहुंचे थे।

वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के दादर गांव में दबंगों ने सरेआम विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल से साथ मारपीट की। एक दबंग ने गाली-गलौच करते हुए राजेंद्र को झन्नाटेदार थप्पड़ मार दिया। वहीं एक महिला ने लकड़ी से राजेंद्र को मारा। घटना के बाद पीड़ित विधायक प्रतिनिधि ने मानिकपुर चौकी पुलिस से शिकायत कर कार्रक मांग की है। मंत्री लखनलाल देवांगन से भी मामले की शिकायत की गई है।