मामले की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल से एक चाकू, बैग और कुछ अन्य कागजात को बरामद किया है। जांच के लिए कमरे को सील कर दिया है। कहा जा रहा है कि घटना स्थल से पुलिस को एक नोट्स भी मिला है लेकिन इसमें क्या लिखा है यह अभी स्पष्ट नहीं है। पड़ोसी ने भी युवक को भागते हुए देखने की बात कही है लेकिन युवक कौन था यह स्पष्ट नहीं हुआ है।