चांपा से कोयला लोड कर कोतमा जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में ट्रक के चालक परिचाालक बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आई है। दोनों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भेज दिया गया है। बताया जाता है कि उक्त ट्रक चांपा से कोयला भर कोतमा जाने के निकली थी। आज सुबह पेण्ड्रा मार्ग के कटघोरा थाना अंतर्गत बरबसपुर जटाशंकरी नदी के मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे का सुखद पहलू यह रहा कि इसमें चालक व परिचालक बच गए।