16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लेफ्टिनेंट बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही गश खाकर गिरे पिता, मां बोली- ऐसा हो ही नहीं सकता

इस भूस्खलन में 9 पर्यटकों की मौत हुई है। इसमें नौसेना का जवान अमोघ बापट उम्र 31 वर्ष भी शामिल है। अमोघ नौसेना लेफ्टिनेंट थे। उनकी पोस्टिंग अडमान निकोबार में थी।

2 min read
Google source verification
लेफ्टिनेंट बेटे के मौत की जानकारी मिलते ही गश खाकर गिरे पिता, मां बोली- ऐसा हो ही नहीं सकता

लेफ्टिनेंट बेटे के मौत की जानकारी मिलते ही गश खाकर गिरे पिता, मां बोली- ऐसा हो ही नहीं सकता

कोरबा. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर ज़िले में हुई भूस्खलन की घटना ने कोरबा के एक होनहार लाल को छिन लिया है। बेटे के मौत की सूचना मिलते ही पिता गश खाकर गिर पड़े। मां को भी सूचना भरोसा नहीं हो रहा था। वह बार बार खबर को कन्फार्म करने के लिए बोल रही थी। शायद इस आस में सूचना झूठी निकल जाए और अमोघ के सही सलामत होने की जानकारी मिल जाए।

लेकिन ऐसा नीयति को मंजूर नहीं था। इस भूस्खलन में 9 पर्यटकों की मौत हुई है। इसमें नौसेना का जवान अमोघ बापट उम्र 31 वर्ष भी शामिल है। अमोघ नौसेना लेफ्टिनेंट थे। उनकी पोस्टिंग अडमान निकोबार में थी। 15 दिन की छुट्टी पर घर पहुंचे थे। पिछले रविवार को माता पिता से मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश शिमला जाने के लिए निकले थे।

लेफ्टिनेंट अमोघ के पिता प्रशांत बापट छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन कंपनी के कोरबा पश्चिम संयंत्र में अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। दो भाइयों में अमोघ बड़े थे। चार साल पहले नेशनल डिफेंस एकेडमी की परीक्षा पास होने के बाद नौसेना में लेफ्टिनेंट के लिए चुने गए थे। उन्होंने कोरबा के डीपीएस स्कूल से हायर सेकेंडरी की परीक्षा पास की थी।

उनकी मौत की पुष्टि कन्नौर पुलिस ने रविवार की शाम छह बजे की। हिमाचल पुलिस ने दर्री थाना को घटना की सूचना दी। थानेदार ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। हादसे में अमोघ के मारे जाने की सूचना पुलिस ने घर पहुंचकर पिता को दिया।

यह सुनकर पिता गश खाकर गिर गए। उन्हेे पास खड़े बिजली कंपनी के अधिकारियों से संभाला। मां को भी बेटे की मौत पर भरोसा नहीं हो रहा था। आसपास के लोग भी अमोघ के घर एकत्र हो गए थे। सभी ने माता पिता का ढांढ़स बढ़ाया। कोरबा एसपी भोजराम पटेल ने भी फोन पर परिवार से चर्चा किया। उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

अमोघ के साथ उनके दोस्त सतीश कटकवार की भी मौत हुई है। दोनों मित्र थे। अमोघ के साथ सतीश भी हिमाचल गया था। सतीश के पिता एमएल कटवार भी छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन कंपनी की पश्चिम संयंत्र में कार्यरत थे। सेवानिवृत्त के पास जांजगीर चांपा जिले में रहने लगे थे। सतीश जांजगीर जिले में अपना खुद का व्यवसाय करता था।

ये भी पढ़ें:मां-बाप से मिलकर दोस्त संग हिमाचल घूमने निकला था नौसेना का ये जवान, दोनों हो गए इस अनहोनी का शिकार