7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टैंडराइजेशन की बैठक का नहीं मिला एजेंडा, बनारस नहीं जाएगा एचएमएस

इंडिया चेयरमैन और कार्मिक निदेशक को पत्र

less than 1 minute read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Nov 24, 2018

इंडिया चेयरमैन और कार्मिक निदेशक को पत्र

इंडिया चेयरमैन और कार्मिक निदेशक को पत्र

कोरबा. कोयला उद्योग में श्रमिकों के हित की लड़ाई लडऩे के वाले यूनियन के बीच फिर विवाद गहराने लगा है। हिन्द मजदूर संघ के नेता नाथूलाल पांडे ने कोल इंडिया चेयरमैन और कार्मिक निदेशक को पत्र लिखकर 27 नवंबर को बनारस में होने वाली स्टैंडराइजेशन कमेटी की बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है।


कोल इंडिया चेयरमैन, कार्मिक निर्देशक और एनसीएल चेयरमैन को हिन्द मजदूर संघ ने शुक्रवार को एक कड़ा पत्र लिखा है। इसमें बैठक पर सवाल उठाया है। एचएमएस नेता नाथूलाल पांडे ने बताया कि 27 नवंबर को स्टैंडराइजेशन कमेटी की बैठक बनारस में आयोजित होने की सूचना कोल इंडिया ने दी है। लेकिन बैठक का एजेंडा अभी तक जारी नहीं किया गया है। साथ ही 12 नवंबर को कोलकता में हुई बैठक की मिनट्स भी जारी नहीं की गई है।

Read more : इस तरह कई बार आचार संहिता को किया गया तार-तार, कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति


28 को एमपी में चुनाव
28 नवंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव होना है। एचएमएस नेता चुनाव के कारण भी तिथि को टालने की मांग कर रहे हैं। एचएमएस चाहता है कि बैठक 27 के बजाए 28 या 29 को रखी जाए तो शामिल होने पर विचार किया जा सकता है।
डेथ और मेडिकल अनफिट में नहीं मिलेगी अनुकंपा नौकरी!


श्रमिक नेता नाथूलाल पांडे ने 12 नवंबर को कोलकाता में बैठक हुई थी। इसमें बीएमएस नेता डॉ. बीके राय और एटक नेता लखनलाल महतो ने हस्ताक्षर कर दिया। एचएमएस ने राय और महतो को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। सीटू और एचएमएस ने प्रबंधन के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर से इनकार कर दिया। प्रबंधन की ओर से लाए गए प्रस्ताव में डेथ केस और मेडिकल अनफिट होने पर नौकरी नहीं देने का प्रवधान शामिल है।