7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking : बोलेरो चालक ने ऑटो को पीछे से मारी ठोकर, पेड़ से टकराकर पलटी ऑटो, 10 लोग घायल

- पिकनिक मनाने चैतमा के पास नरसिंह गंगा गये थे परिवार

less than 1 minute read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Nov 23, 2018

Breaking : बोलेरो चालक ने ऑटो को पीछे से मारी ठोकर, पेड़ से टकराकर पलटी ऑटो, 10 लोग घायल

Breaking : बोलेरो चालक ने ऑटो को पीछे से मारी ठोकर, पेड़ से टकराकर पलटी ऑटो, 10 लोग घायल

कोरबा. नरसिंह गंगा से पिकनिक मनाकर घर लौट रहे एक परिवार के १० सदस्य सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। बोलेरो ने ऑटो को पीछे से ठोकर मारा। आटो बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। बताया जाता है कि कटघोरा के ग्राम कसनिया में रहने वाले एक पटेल परिवार के १० सदस्य ऑटो में सवार होकर पिकनिक मनाने चैतमा के पास स्थित नरसिंह गंगा गए थे। शुक्रवार की शाम घर लौट रहे थे। नरसिंह गंगा पहाड़ी की घाटी में पीछे से आ रही एक बोलेरो ने आटो को जोरदार ठोकर मारा। आटो बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा कर पलट गई। इसमें एक महिला की पैर दब गई। आटो पर सवार १० लोग घायल हो गए।

Read More : यहां खड़े होकर आप देख सकेंगे हसदेव नदी का शानदार नजारा, सूर्योदय व सूर्यास्त का समय इसकी खूबसूरती पर लगाएगा चार चांद

घटना की सूचना डॉयल ११२ पर कॉल कर पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों को कटघोरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। गंभीर रूप से घायल महिला का नाम सरिता पटेल बताया गया है। महिला के पति ने बताया कि बोलेरो चालक बार-बार आटो के पीछे ब्रेक मार रहा था। ओवर टेक रहा था। नरसिंह गंगा घाटी में बोलेरो ने आटो को ठोकर मार दिया। आंशिक रूप से घायल ग्रामीणों को कटघोरा के अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दी गई। घटना की सूचना पर चैतमा चौकी पुलिस जांच कर रही है।