कलक्टर द्वारा जारी आदेश में इस कार्रवाई के लिए कोरबा तहसीलदार को अध्यक्ष, पीएचई के एसडीओ को सचिव और पांच पुलिस बल को समिति में शामिल किया है। आदेश में कहा गया है कि औद्योगिक प्रयोजन से भूमिगत जल के उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की कार्यवाई करें। तत्काल ऐसे स्रोतों को सीज किया जाए।
-भू-जल स्रोतों का दुरुपयोग करने वाले सभी उद्योगों को नोटिस जारी कर कोई अनुमति होने की स्थिति में इसे प्रस्तुत करने को कहा गया है। हालांकि इनके पास अनुमति नहीं होने की जानकारी प्रशासन के पास है। नोटिस में दिया समय अब पूरा हो चुका है। जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी- टीआर भारद्वाज, तहसीलदार कोरबा