6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक ही दिन हुई इतने धान की खरीदी कि भर गया उपार्जन केन्द्रों का भण्डार

खरीदी आरंभ होने के लंबे समय बाद किसान अब उपार्जन केन्द्र पहुंचने लगे

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Nov 28, 2018

खरीदी आरंभ होने के लंबे समय बाद किसान अब उपार्जन केन्द्र पहुंचने लगे

खरीदी आरंभ होने के लंबे समय बाद किसान अब उपार्जन केन्द्र पहुंचने लगे

कोरबा. धान खरीदी ने मंगलवार को रफ्तार पकड़ ली है। खरीदी आरंभ होने के लंबे समय बाद किसान अब उपार्जन केन्द्र पहुंचने लगे हैं, तो दूसरी तरफ डीओ जारी होने के बाद राइस मिलर्स ने भी धान खरीदी केन्द्रों से अच्छी खासी मात्रा में धान का उठाव किया।


27 नवंबर को जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों को मिलाकर एक ही दिन में कुल एक हजार 78 टन धान की खरीदी हुई है। जोकि अब तक किसी भी एक दिन में हुए धान की खरीदी से काफी ज्यादा है। जबकि अब तक की स्थिति में कुल मिलाकर 3817.64 टन धान की खरीदी पूरी हो चुकी है। मंगलवार के दिन को छोड़ दिया जाए तो बीते किसी भी दिन में धान की खरीदी में इतनी तेजी नहीं आई थी। जिले में धान उपार्जन हेतु कुल 23 हजार 777 कृषक पंजीकृत हुए हैं। जिनसे 31 जनवरी 2019 तक धान की खरीदी की जाएगी।

जिले में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की 06 शाखाओं की 27 समितियों के 41 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। सहकारी बैंक के एसके जोशी नोडल अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार 26 नवंबर तक 532 किसानों को चार करोड़ 55 लाख 76 हजार 996 रुपए और 78 लाख तीन हजार 960 रुपए का बोनस किसानों के खाते में जमा कर दिया गया है। अब कुछ ही उपार्जन केन्द्र ऐसे हैं जहां धान खरीदी की शुरुआत नहीं हुई है।

Read more : Photo Gallery - धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, २७ को २३४ किसानों ने बेचा एक हजार टन से अधिक धान


77 मिलरों से अनुबंध की प्रक्रिया पूरी
जिला प्रशासन धान उठाव के लिए अनुबंधित मिलरों की संख्या बढ़कर अब 77 हो चुका जबकि कुल 79 मिलर्स ने अनुबंध के लिए प्रशासन के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन करने वाले राइस मिलर्स में से अब केवल दो ही मिलर्स ऐसे हंै, जिनसे अनुबंध नहीं हो सका है। इसमें से अब तक 16 राइस मिलर्स ने एक हजार 87 टन का उठाव कर लिया है। जबकि मंगलवार को 15 मिलर्स ने 461 टन का उठाव किया है। जिसके बाद अब उपार्जन केन्द्रों में दो हजार 730 टन उठाव के लिए शेष बचा है। धान उठाव होने से उपार्जन केन्द्र के फड़ प्रभारियों ने राहत की सांस ली है। उठाव नहीं होने के कारण वह धान जाम होने की वजह से चिंतित थे।


762 किसानों ने बेचा धान
अब तक की स्थिति में कुल मिलाकर 762 किसानों ने धान बेचा है। इसमें से 250 किसान मंगलवार को ही धान बेचने धान उपार्जन केन्द्र पहुंचे थे। जिले की सभी 27 समितियों में धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जबकि केवल तीन उपार्जन केन्द्र ऐेसे हैं जहां धान खरीदी अब भी शुरू नहीं हुई है।


उपार्जन केंद्र अखरापाली में धान खरीदी में हुई बोहनी
कटघोरा विकासखंड अंतर्गत उपार्जन केंद्र अखरापाली में मंगलवार को धान खरीदी की बोहनी हुई। कृषक सनत राठौर ने 14.40 क्विंटल, हीरालाल 74 क्विंटल, कन्हैयालाल 30 क्विंटल, व्यासनारायण 40 क्विंटल धान बेचा। इस अवसर पर दामोदर राठौर जनपद सदस्य, संचालक मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह कंवर, उपाध्यक्ष विश्वनाथ राठौर, समिति के सदस्य गैत राम, अशोक जायसवाल, मोहन वैष्णव, प्रबंधक मनहरण विंध्यराज, फड़ प्रभारी हितेंद्र कश्यप, कम्प्यूटर ऑपरेटर गुलशन पटेल, ओंकार राठौर, नोडल अधिकारी एचपी कुर्रे, हीरालाल कश्यप, गिरजा नंद, सनत राठौर, लालचंद, लक्ष्मी नारायण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कृषक उपस्थित थे।